Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स! आखिर क्या है Cockroach Janta Party?
    • वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पुलिस लाइन उर्दना में अत्याधुनिक पुलिस जिम का किया लोकार्पण
    • नारायणपुर के वनांचल में थमी भटकन,संताय पोटाई को शिविर में ही मिला नया राशन कार्ड
    • छत्तीसगढ़ में हाईटेक हुई पुलिसिंग,बलौदाबाजार में ‘नेक्स्ट जेन डायल-112’ वाहनों को राजस्व मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
    • सेवाभाव और संकल्प की मिसाल : मिनपा स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय पहचान
    • शहर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और जनसुविधाओं से समृद्ध बनाने लगातार किए जा रहे कार्य : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • प्रतिदिन 281 घरों में लग रहे हैं सोलर संयंत्र
    • जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने परिवार पर कराया हमला, CCTV में कैद वारदात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»कोलकाता में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से हाहाकार, 10 की मौत, क्या यह बादल फटना था?
    BREKING NEWS

    कोलकाता में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से हाहाकार, 10 की मौत, क्या यह बादल फटना था?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता ने सोमवार आधी रात से मंगलवार सुबह तक ऐसी बारिश देखी, जिसने दशकों पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। मात्र 7 घंटे में 252 मिमी बारिश हुई, जो शहर की सालाना औसत बारिश का लगभग 20% है। तेज बारिश से 10 लोगों की मौत हो गई और शहर के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए। सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस मौसमीय आपदा का असर राज्य के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा पर भी पड़ा है।

    कौन-कौन से इलाके डूबे?
    लगातार हुई बारिश ने गरिया (332 मिमी), जोधपुर पार्क (285 मिमी), कालीघाट (280 मिमी), टॉस्पिया (275 मिमी), बालीगंज (264 मिमी), चेतला (262 मिमी), मोमिनपुर (234 मिमी), बेलेघाटा (217 मिमी), धापा (212 मिमी) और अल्टाडांगा (207 मिमी) जैसे इलाकों को डुबो दिया।

    क्या यह बादल फटना था?
    लोगों ने भारी बारिश को क्लाउडबर्स्ट से जोड़ा, लेकिन मौसम विभाग (IMD) ने साफ किया कि ऐसा नहीं था। बादल फटने की स्थिति में एक घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज होती है, जबकि कोलकाता में अधिकतम प्रति घंटे 98 मिमी बारिश हुई। विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव ने भारी नमी लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश कराई।

    दुर्गा पूजा पंडालों पर संकट
    भारी बारिश ने दुर्गा पूजा की तैयारियों को प्रभावित किया। कई समितियां पंडाल ऊँचे प्लेटफॉर्म पर बना रही हैं और वॉटरप्रूफ इंतजाम कर रही हैं। बिजली सुरक्षा को लेकर विशेष बैठकें हो रही हैं ताकि शॉर्ट सर्किट से हादसे न हों।

    यातायात ठप, 100 फ्लाइट रद्द
    रेल सेवाएँ प्रभावित रहीं, हावड़ा और सियालदह यार्ड जलमग्न होने से कई लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। हवाई यातायात पर भी असर पड़ा — नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 100 फ्लाइट रद्द और 80 से अधिक फ्लाइटें देरी से चलीं। एयरलाइंस ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी की है।

    स्कूल-कॉलेज बंद, घर से पढ़ाई का सुझाव
    बारिश के चलते सरकार ने माध्यमिक बोर्ड के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। आईसीएसई और सीबीएसई स्कूलों को भी दो दिन बंद रखने की अपील की गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विश्वविद्यालयों को वर्क-फ्रॉम-होम और स्टडी-फ्रॉम-होम की सुविधा देने का सुझाव दिया है।

    आगे भी बरसात का खतरा
    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 25 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव क्षेत्र बनेगा, जिससे दक्षिण बंगाल में हल्की बारिश संभव है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ी प्रशासनिक फेरबदल, 30 सुपरवाइजर इधर से उधर

    May 20, 2026

    अपराध समीक्षा बैठक में DGP ने साइबर क्राइम और गैंगस्टर्स पर फोकस बढ़ाने के दिए निर्देश

    May 20, 2026

    बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन में फंसा ; महिला पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

    May 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.