Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»सर्दी में काले तिल खाने से क्या फायदा होते हैं?आइए जानते हैं इनके बारे में- 
    खानपान-सेहत

    सर्दी में काले तिल खाने से क्या फायदा होते हैं?आइए जानते हैं इनके बारे में- 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऐसे ठंड के मौसम में गर्म और शरीर को ताकत देने वाले चीजों को खाने की सलाह दी जाती है. इन्हीं चीजों में से एक है काले तिल. काले तिल को सर्दियों का सुपरफूड माना जाता है. मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर रोबिन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर ने ठंड में काले तिल खाने के फायदे बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

    क्या कहते हैं डॉक्टर?

    इंस्टा हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में डॉक्टर शर्मा बताते हैं, सही तरीके से काले तिल खाने पर खासकर आपको 3 कमाल के फायदे मिल सकते हैं. 

    नंबर 1- यूरिन लीक की समस्या में आराम

    सर्दी के मौसम में बच्चों में बिस्तर गीला करने की समस्या बढ़ जाती है. इसके अलावा कई बुजुर्ग भी यूरिन लीक होने से परेशान रहते हैं. खासकर खांसने या छींकने पर कई लोगों को यह परेशानी होती है. काला तिल इस दिक्कत को कम करने में मदद कर सकता है. इसके लिए-

    • 200 ग्राम काले तिल, 100 ग्राम अजवाइन और 100 ग्राम खसखस को लोहे की कढ़ाई में भून लें.
    • इसमें लगभग 200 ग्राम धागे वाली मिश्री मिलाकर बारीक पाउडर बना लें.
    • इस पाउडर को दिन में 2–3 बार खाने से कुछ दिनों में यूरिन लीक की समस्या में राहत मिल सकती है.

    नंबर 2- बालों को मजबूत और घना बनाता है

    काले तिल में कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट्स भरपूर होते हैं. ये तत्व बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और हेयर फॉल कम करते हैं. इसके लिए-

    • 200 ग्राम काले तिल, 200 ग्राम आंवला पाउडर और 200 ग्राम सूखा नारियल लें. 
    • तीनों क मिलाकर बारीक पाउडर तैयार करें.
    • इस मिश्रण को 1 चम्मच हल्के गुनगुने पानी के साथ दिन में 2-3 बार लेने से बाल झड़ना कम हो सकते हैं, सफेद बालों की समस्या कम हो सकती है और बाल अधिक मजबूत दिखने लगते हैं.

    नंबर 3- जोड़ों के दर्द में राहत

    इन सब से अलग सर्दी आते ही कई लोग घुटनों, कमर और जोड़ों में दर्द से परेशान रहने लगते हैं. काले तिल शरीर को गर्मी और ताकत दोनों देते हैं, जिससे इस तरह के दर्द में राहत मिलती है.  इसके लिए- 

    • 220 ग्राम काले तिल, 100 ग्राम सौंठ पाउडर, 100 ग्राम मेथी दाना और 200 ग्राम गुड़ लें. 
    • इनसे लड्डू बनाकर रोज एक-दो खाए जा सकते हैं. 
    • डॉक्टर बताते हैं, ये लड्डू सर्दियों में होने वाले जोड़ों के दर्द में नेचुरल तरीके से आराम पहुंचाते हैं.

    इस बात का रखें ध्यान

    डॉक्टर रोबिन शर्मा कहते हैं, तिल की तासीर गर्म होती है. ऐसे में जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है, उन्हें इसकी मात्रा कम रखनी चाहिए. अगर फिर भी आपको दिक्कत हो, तो काले तिल का सेवन करने से बचें.

    अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 

    June 20, 2026

    बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं

    June 20, 2026

    वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.