Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन-स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…
    • वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता-नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत
    • माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम
    • बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»लाड़ली बहना योजना में कब खुलेंगे नए रजिस्ट्रेशन?, जबरदस्त सियासी घमासान
    मुख्य समाचार

    लाड़ली बहना योजना में कब खुलेंगे नए रजिस्ट्रेशन?, जबरदस्त सियासी घमासान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में लाड़ली बहना योजना को लेकर जबरदस्त सियासी घमासान देखने को मिला। कांग्रेस विधायकों ने सदन में ‘नए रजिस्ट्रेशन’ और 3000 रुपये महीना देने के वादे को लेकर सरकार को घेरा।

    तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि जिन लाड़ली बहनों के दम पर सरकार बनी, आज उन्हीं बहनों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजगढ़ में मंत्री द्वारा बहनों को धमकाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर 3000 रुपये महीना देने का वादा कब पूरा होगा?

    महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि सरकार बहनों को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। योजना की शुरुआत मार्च 2023 में हुई और जून 2023 से महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की जा रही है। सरकार ने जो भी निर्णय लिया है, उसे समय पर लागू किया गया है। 3000 रुपये महीना देने की दिशा में भी सरकार प्रयासरत है और बहनों को घबराने की जरूरत नहीं है।

    वहीं लाड़ली बहना योजना में ‘नए रजिस्ट्रेशन’ को लेकर कोई स्पष्ट तारीख सामने नहीं आई। इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया। जवाब में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार बहनों के हित में काम कर रही है, विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

    कुल मिलाकर सदन में साफ दिखा कि लाड़ली बहना योजना को लेकर राजनीति तेज हो चुकी है, लेकिन ‘नए रजिस्ट्रेशन’ की तारीख पर सरकार अब भी चुप है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत

    July 4, 2026

    रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला

    July 4, 2026

    चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.