Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»दिल्ली में कब शुरू होगी जनगणना, पूछे जाएंगे ये जरूरी सवाल
    राष्ट्रीय

    दिल्ली में कब शुरू होगी जनगणना, पूछे जाएंगे ये जरूरी सवाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में शुरू होनी जा रही है. देशभर में पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू होगा.  देश की राजधानी दिल्ली में पहला चरण 16 अप्रैल से लेकर 15 मई तक आयोजित किया जाएगा. इसमें दिल्ली कैंट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र होंगे. वहीं दूसरा चरण दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा. यह चरण 16 मई से 15 जून तक आयोजित होगा. 

    16 अप्रैल 2026 से शुरू होकर यह प्रक्रिया 15 जून तक जारी रहेगी. पहली बार जनगणना डिजिटल रूप से आयोजित की जाएगी और पहली बार स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध होगा. स्व-गणना एक सुरक्षित वेब-आधारित सुविधा है जिसके माध्यम से उत्तरदाता घर-घर सर्वेक्षण से पहले 16 भाषाओं में अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं.

    स्मार्टफोन के जरिए डेटा इकट्ठा करेंगे अधिकारी

    गणनाकर्ता अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके मोबाइल ऐप के माध्यम से सीधे डेटा इकट्ठा और जमा करेंगे. डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रावधान किए गए हैं. देश भर में 2027 की जनगणना में 30 लाख से अधिक गणनाकर्ता, पर्यवेक्षक और अन्य अधिकारी शामिल होंगे.

    यह 33 सवाल पूछेंगे गणनाकर्ता

    1. मकान नंबर क्या है?
    2. मुखिया का मोबाइल नंबर
    3. घर में गैस कनेक्शन है?
    4. रेडियो या ट्रांजिस्टर है?
    5. खाना पकाने का मुख्य ईंधन क्या है?
    6. लैपटॉप या कंप्यूटर आपके पास है?
    7. घर में टीवी मौजूद है?
    8. इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है या नहीं?
    9. कार, जीप, वैन में से आपके पास क्या है?
    10. मुख्य अनाज क्या है?
    11. टेलीफोन, मोबाइल, स्मार्ट फोन में से क्या है?
    12. साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल है या नहीं?
    13. भवन नंबर या जनगणना नंबर क्या है?
    14. मकान के फर्श में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री. यानी कि फर्श सीमेंट का है, ग्रेनाइट है, मार्बल है?
    15. मकान के दीवार में क्या सामग्री इस्तेमाल की है?
    16. मकान की छत में क्या सामग्री इस्तेमाल की है?
    17. मकान का इस्तेमाल
    18. मकान की हालत
    19. परिवार क्रमांक
    20. परिवार के सदस्यों की संख्या कितनी है?
    21. परिवार के मुखिया का नाम क्या है?
    22. परिवार के मुखिया का लिंग क्या है?
    23. जाति, सामान्य, अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी कौन सी जाति से हैं?
    24. मकान के स्वामित्व की स्थिति क्या है?
    25. मकान में कमरों की संख्या कितनी है?
    26. विवाहित दंपतियों की संख्या कितनी है?
    27. पेयजल का सोर्स क्या है?
    28. पेयजल की उपलब्धता है या नहीं?
    29. बिजली का सोर्स क्या है?
    30. शौचालय की उपलब्धता है या नहीं?
    31. शौचालय का प्रकार क्या है?
    32. गंदे पानी की निकासी है या नहीं?
    33. स्नानघर की उपलब्धता है या नहीं?

    इन सभी सवालों के जवाब गणनाकर्ता को घर के मुखिया द्वारा दिए जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास

    August 5, 2026

    अनुच्छेद 370 हटने के सात वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख ने विकास का नया दौर देखा

    August 5, 2026

    मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी

    August 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.