Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»कौन है असम की अधिकारी नूपुर बोरा, मात्र 6 साल की सर्विस में घर से मिले 2 करोड़ के जेवर, 92 लाख कैश
    BREKING NEWS

    कौन है असम की अधिकारी नूपुर बोरा, मात्र 6 साल की सर्विस में घर से मिले 2 करोड़ के जेवर, 92 लाख कैश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    असम की सिविल सेवा अधिकारी नुपूर बोरा आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में गिरफ्तार हुईं हैं। मात्र 6 साल की सेर्विस में उनके पास से करोड़ों रुपये के जेवर और नकदी बरामद हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया है कि जमीन संबंधी विवादित लेनदेन के चलते उनपर 6 महीने से कानूनी नजर रखी जा रही थी। उनके आरोप हैं कि बोरा ने रुपयों के लिए हिंदुओं की जमीन संदिग्ध लोगों को दे दी। जानकारी के अनुसार स्पेशल विजिलेंस टीम ने नूपुर के गुवाहाटी वाले घर पर छापा मारा था। जहां से 92 लाख नकद और लगभग 2 करोड़ के जेवर बरामद किए गए। वहीं एक दूसरी टीम ने बारपेटा में उनके किराए के घर पर भी छापा मारा, जहां से करीब 10 लाख नकद बरामद हुए।विजिलेंस ने नूपुर के सहयोगी लाट मंडल सुरजीत डेका के घर भी छापा मारा। फिलहाल नूपुर कामरूप के गोरोइमारी में सर्किल ऑफिसर हैं।

    CM सरमा बोले- 6 महीनों से थी नजर

    CM सरमा ने कहा कि विवादित जमीन मामलों में नाम जुड़ने की शिकायतों के बाद पिछले 6 महीनों से उन पर नजर रखी जा रही थी। इसलिए हमने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 6 साल की सर्विस और आय से कहीं ज्यादा संपत्ति असम सिविल सर्विस अधिकारी नूपुर बोरा 2019 में सिविल सेवा में शामिल हुईं थी।

    कौन हैं नुपूर बोरा

    31 मार्च 1989 में जन्मीं बोरा गोलाघाट जिले से आती हैं। वह एसीएस अधिकारी हैं और उन्होंने साल 2019 में सेवा शुरू की थी। फिलहाल, वह कामरूप जिले में गोरोईमड़ी में सर्किल ऑफिर थीं। उन्होंने गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में बैचलर की डिग्री ली है। साथ ही उन्होंने कॉटन कॉलेज में पढ़ाई की है। सिविल सर्विस में आने से पहले बोरा लेक्चरर भी रह चुकी हैं।

    उन्होंने प्रशासनिक करियर की शुरुआत कार्बी अंगलोंग में सहायक आयुक्त के तौर पर की थी। वह मार्च 2019 से जून 2023 तक इस पद पर रहीं। जून 2023 में उन्हें बरपेटा में सर्किल ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया गया। इसके बाद उनका तबादला कामरूप किया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…

    September 20, 2026

    मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…

    September 20, 2026

    धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.