Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
    • सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा,साली को ले गया था अपने साथ…
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन,नकटी गांव मामले पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, हंगामे के बाद विपक्ष निलंबित
    • एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन
    • एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी
    • छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सड़क पर लहूलुहान पड़े थे पति-पत्नी, बेटे का दर्द- BMW वाली लड़की ने आखिर ऐसा क्यों किया?
    BREKING NEWS

    सड़क पर लहूलुहान पड़े थे पति-पत्नी, बेटे का दर्द- BMW वाली लड़की ने आखिर ऐसा क्यों किया?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:

    दिल्ली का धौला कुआं. रविवार की दोपहर और अचानक जिंदगी का सबसे बड़ा हादसा. सामने खून से लथपथ पति पड़े थे, पत्नी बदहवास थी और अब बेटे की आंखों में सिर्फ एक सवाल क्या पिता की जान बच सकती थी? वित्त विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी की मौत और उनकी पत्नी के घायल होने के बाद अब परिवार सदमे में है. मृतक के बेटे नवनूर सिंह का दर्द छलक पड़ा कि अगर पापा को एम्स या किसी बड़े अस्पताल ले जाया जाता, तो वो आज हमारे बीच होते. लेकिन हकीकत यह थी कि गंभीर रूप से घायल माता-पिता को ऐंबुलेंस की बजाय डिलीवरी वैन में 20 किलोमीटर दूर एक छोटे से अस्पताल ले जाया गया, जहां सुविधाओं की कमी थी. बेटे के मुताबिक हादसे वाली जगह से एम्स नजदीक था. वहां इलाज मिल जाता तो शायद पिता बच जाते. लेकिन इस हादसे के लिए जिम्मेदार लड़की घायल माता-पिता को समान ढोने वाली वैन में अपने अस्पताल ले गई. बेटे का कहना है कि लापरवाही ही पिता की असमय मौत की वजह बनी.

    यहां जानिए हादसे की पूरी कहानी

    नवनूर ने बताया कि उनकी मां गुरुद्वारा बंगला साहिब जाने वाली थीं, लेकिन कॉल नहीं उठा रही थीं. इसके बाद उन्हें एक पारिवारिक मित्र का फोन आया, जिसने बताया कि माता-पिता की सड़क दुर्घटना हो गई है और दोनों को GTB नगर स्थित न्यू लाइफ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा करीब दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच हुआ, जब एक युवती BMW कार चला रही थी और उसने उनके माता-पिता की बाइक को टक्कर मार दी.

    अस्पताल को लेकर बड़ा आरोप

    नवनूर ने कहा कि उनके पिता को एक ऐसे अस्पताल ले जाया गया जो हादसे की जगह से 20 किलोमीटर दूर था और जहां न तो पर्याप्त सुविधाएं थीं और न ही इमरजेंसी देखभाल की व्यवस्था. उनका कहना है कि धौला कुआं के आसपास कई सुपरस्पेशलिटी अस्पताल और एम्स मौजूद हैं, अगर समय पर वहां पहुंचाया जाता तो शायद उनके पिता की जान बचाई जा सकती थी.

    घायल को डिलीवरी वैन में ले जाया गया

    परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि घायलों को किसी ऐंबुलेंस की जगह एक डिलीवरी वैन में अस्पताल पहुंचाया गया. जब उनकी मां को होश आया तो उन्होंने खुद को वैन की सीट पर बैठा पाया और पीछे उनके पति बेसुध हालत में पड़े हुए थे. अस्पताल पहुंचने के बाद पिता को मृत घोषित कर दिया गया.

    BMW चालक से जुड़ा विवाद

    परिवार ने यह भी दावा किया है कि GTB नगर का न्यू लाइफ अस्पताल उसी युवती का है जो BMW चला रही थी. नवनूर ने बताया कि कार में मौजूद अन्य लोग मामूली चोटों के बावजूद उसी अस्पताल में भर्ती किए गए और इससे मामले पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

    पुलिस कर रही है जांच

    पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है. हादसे में शामिल BMW को कब्जे में ले लिया गया है और चालक युवती से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि टक्कर की असली वजह क्या थी—लापरवाही, तेज रफ्तार या कोई और कारण. यह घटना न केवल दिल्ली की सड़कों पर लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल उठाती है, बल्कि हादसे के बाद मेडिकल रेस्पॉन्स और अस्पताल चयन को लेकर भी गहरी बहस छेड़ रही है. परिवार का आरोप है कि अगर सही अस्पताल में समय पर इलाज मिलता तो उनके पिता आज जिंदा होते.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

    July 15, 2026

    एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास

    July 15, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.