Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»गृह मंत्री खरगे ने क्यों दी RSS को चेतावनी, हरिप्रसाद भी समर्थन में उतरे
    राष्ट्रीय

    गृह मंत्री खरगे ने क्यों दी RSS को चेतावनी, हरिप्रसाद भी समर्थन में उतरे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बाद राज्य के गृह मंत्री बने प्रियांक खरगे के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर दिए गए बयान का प्रदेश अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने समर्थन किया है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बी के हरिप्रसाद ने RSS के रजिस्ट्रेशन को लेकर मंत्री प्रियांक खड़गे के बयान पर कहा है कि प्रियांक खरगे सरकार में गृह मंत्री हैं और वे देश के संविधान के दायरे में रहकर काम कर रहे हैं। उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा है कि जो भी संगठन खुद को देशभक्त बताता है, उसका रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। आरएसएस खुद को एक सांस्कृतिक और देशभक्त संगठन बताता है, इसलिए उसका रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं होता है, तो क्या कार्रवाई की जाए, यह तय करना गृह मंत्री का काम है।

    कर्नाटक बीजेपी ने बोला था हमला

    दरअसल प्रियांक खरगे ने गृह मंत्री का चार्ज लिया था तो 7 जून को सोशल मीडिया एक पोस्ट में कटाक्ष किया था कि जब जी परमेश्वर गृह मंत्री थे तो तो एक नाकाबिलियत थी कि राज्य में होने वाले किसी भी क्राइम के लिए, वह हर सवाल को यह कहकर टाल देते थे कि मुझे नहीं पता। अब नए गृह मंत्री अब प्रियांक खरगे ने माइक पर उन मामलों के बारे में बड़बोले भाषण देने की आदत नहीं छोड़ी है जिनका उनसे कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें और कुछ नहीं पता। ऐसे नाकाबिल मिनिस्टर के हाथ में होम डिपार्टमेंट होने से लॉ एंड ऑर्डर कैसे बना रहेगा?

    प्रियांक खरगे ने दी थी चेतावनी

    इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ कमेंट सामने आई थे। उन्होंने धमकियों और भाजपा के विरोध का जवाब देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर पलटवार किया और कहा कि वे (राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ) अपने राजनीतिक संगठन को रजिस्टर कराने के लिए दस्तावेज तैयार रखें। प्रियांक खरगे ने एक यूजर की पोस्ट को स्क्रीनशॉट करके लिखा था कि बीजेपी कर्नाटक आप इतने परेशान क्यों हैं। मुझे गृह मंत्री का पद संभाले अभी 48 घंटे भी नहीं हुए हैं, और आपका डर, आपकी बेचैनी और आपका गुस्सा साफ दिख रहा है। आप अभी से ही आरएसएस का इस्तेमाल करके मुझे गाली दे रहे हैं और मेरी जान लेने की धमकी दे रहे हैं। आप जो कर सकते हैं, कर लें। खरगे ने आगे लिखा था कि सबसे जरूरी बात, कृपया अपने लोगों के समूह तक मेरा नमस्कार पहुंचाएं और उनसे कहें कि वे अपनी राजनीतिक पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। प्रियांक खरगे के बयान का राज्य के कुछ और मंत्रियों ने समर्थन किया है। गौरतलब हो कि प्रियांक खरगे अपने पिता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरह आरएसएस के कट्‌टर आलोचक हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास

    August 4, 2026

    ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी

    August 4, 2026

    देवी सीता को लेकर दी टिप्पणी, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई शिकायत

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.