मनोरंजन

महाकुंभ में दिखी ‘नीली आंखों वाली’ वायरल गर्ल आखिर क्यों पहुंची पुलिस स्टेशन? क्या फरमान के साथ उनके रिश्ते ने बढ़ा दी मुश्किलें?

नई दिल्ली:महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है. ये जानकारी मीडिया रिपोर्टों में दी जा रही है. हालांकि पीटीआई की रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने केरल पुलिस से प्रोटेक्शन मांगी थी. उन्होंने कहा था कि उनके पिता उन्हें जबरदस्ती घर ले जाना चाहते हैं. महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं मोनालिसा ने अब केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है. वह अपने प्रेमी फरमान के साथ थाने पहुंचीं. जानकारी के अनुसार दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ संबंध में हैं और उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी.

अन्य युवक से शादी का था दबाव
मोनालिसा मूल रूप से मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके प्रेमी फरमान खान महाराष्ट्र के निवासी हैं। मोनी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता इस शादी के खिलाफ हैं और किसी अन्य युवक से शादी के लिए दबाव डाल रहे थे। लेकिन, वे फरमान के साथ ही रहना चाहती हैं। मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्टेशन पहुंची।

मोनालिसा के पिता को बुलाया गया थाने
दरअसल, मोनालिसा एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पूवर में आई हुई थीं, इसी दौरान वे थाने पहुंचीं। मोनी की शिकायत के बाद उनके पिता जय सिंह भोसले को थंपनूर पुलिस स्टेशन बुलाया गया। पुलिस ने परिवार को समझाया कि चूंकि मोनी 18 साल की है, इसलिए उसे यह तय करने का कानूनी अधिकार है कि वह किसके साथ रहना चाहती है।

Related Articles

Back to top button