Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:दिल दहला देने वाला मामला अमीर बनने के लालच में  5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव…
    • महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…
    • छत्तीसगढ़: दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार, बेकाबू होकर नदी में गिरी कार, माता-पिता और दो बच्चों की मौत…
    • ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…
    • रायपुर की हवा में PM2.5 का स्तर WHO की तय सीमा से 7 गुना अधिक…
    • जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…
    • रिलीज होंगी 7 फिल्में11 से 15 नवंबर के बीच थिएटर में होगा बड़ा धमाका, देखें लिस्ट पूरी लिस्ट…
    • भागवत बोले-1930 में RSS पर बैन लगाने की कोशिश हुई:तब इब्राहिम ने इसका विरोध किया था, किसी स्वयंसेवक ने नहीं…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»‘ताजमहल’ को क्यों तोड़ा जा रहा है…सुप्रीम कोर्ट को क्यों है इस पर ऐतराज?
    BREKING NEWS

    ‘ताजमहल’ को क्यों तोड़ा जा रहा है…सुप्रीम कोर्ट को क्यों है इस पर ऐतराज?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आखिरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ‘ताजमहल’ को ढहाना शुरू कर दिया है. लेकिन ये ताजमहल आगरा में नहीं, बल्कि अजमेर की आनासागर झील के किनारे स्थित है. आनासागर झील किनारे स्थित सेवन वंडर पार्क को प्रशासन ने ढहाना शुरू कर दिया है. 12 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पार्क को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) और सुप्रीम कोर्ट ने अवैध घोषित कर दिया था, क्योंकि इसे आनासागर झील की जमीन पर नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया था. प्रशासन और नगर निगम की टीमों ने कड़ी सुरक्षा के बीच इस पार्क को ध्वस्त करने का काम शुरू किया. कार्रवाई के दौरान एफिल टॉवर को क्रेन से पूरी तरह हटा दिया गया, जबकि कारीगरों ने हथौड़े और इलेक्ट्रिक कटर से ताजमहल की प्रतिकृति को तोड़ना शुरू किया. इसके अलावा, झूलती मीनार ( पीसा की मीनार) को सुरक्षित रूप से हिस्सों में काटकर हटाया जा रहा है. 

    Latest and Breaking News on NDTV



    पर्यटन पर असर और स्थानीय लोगों की चिंता
    यह पार्क कभी अजमेर के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक था, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग घूमने आते थे. इस पार्क के हटने से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है. हालांकि, प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई अदालत के आदेशों और पर्यावरण नियमों का पालन करने के लिए की जा रही है, ताकि झील की मूल स्थिति को बहाल किया जा सके.

    Latest and Breaking News on NDTV


    क्या था पार्क में?
    इस पार्क में दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियां बनाई गई थीं, जिनमें से कई को पूरी तरह से हटा दिया गया है: पिरामिड ऑफ गीज़ा (मिस्र), क्राइस्ट द रिडीमर (ब्राज़ील), कोलोसियम (रोम), स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (अमेरिका) अब केवल ताजमहल और पीसा की मीनार ही बचे हैं, जिन्हें हटाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई यह संदेश देती है कि भविष्य में पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महाराष्ट्र में NCP के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज,समझिए NCP मर्जर की पूरी कहानी और सियासी गणित…

    November 9, 2026

    ट्रेन के जरिए हैदराबाद से पहुंचे 20 थर्माकोल के कार्टन में करीब 1,286 किलोग्राम संदिग्ध मांस…

    November 9, 2026

    जातीय हिंसा और बड़े पैमाने पर हुए विस्थापन के बीच मणिपुर हाई कोर्ट ने ‘जनगणना 2027’ की प्रक्रिया पर 30 अप्रैल 2027 तक लगा दी रोक…

    November 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.