Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»क्यों यंग लोगों में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक केस, डॉक्टर ने बताया-किस स्थिति में होती है अचानक मृत्यु?
    लाइफस्टाइल

    क्यों यंग लोगों में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक केस, डॉक्टर ने बताया-किस स्थिति में होती है अचानक मृत्यु?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक समय होता था, जब हार्ट अटैक के केस 50 साल की उम्र के बाद के लोगों में देखने को मिलते थे, लेकिन अब 15 साल के बच्चे को भी हार्ट अटैक आ जाता है. वहीं पिछले कई सालों से देखा रहा जा रहा है कि जो लोग फिट हैं और जिम जाते हैं उन्हें भी हार्ट अटैक आ जाता है. इसी के साथ कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि हर साल कई युवा एथलीटों की अचानक मौत हार्ट अटैक आने से हुई है. ऐसे में वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर आइए  इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट,  पद्म भूषण डॉ. टी. एस. क्लेर से जानते हैं कि यंग लोगों में हार्ट अटैक आने की क्या वजह है.

    डॉ. टी. एस. क्लेर ने कहा, ये सच है कि पहले ही तुलना में अब यंग लोगों में हार्ट अटैक आने के केस ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. लेकिन सबसे पहले हमें इस बात को समझने की जरूरत है कि कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक दोनों ही अलग- अलग है.

    डॉ. टी. एस. क्लेर के अनुसार दिल की जो नाड़ी खून का आदान- प्रदान करती है और अचानक बंद हो जाती है, तो हार्ट अटैक आ जाता है. इसी के साथ हार्ट अटैक के कारण कार्डियक अरेस्ट हो सकता है. वहीं सभी कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक के कारण नहीं होते हैं. इसी के साथ डॉक्टर ने आगे बताया कि, अगर सिम्टम देखने से एक घंटे के अंदर किसी इंसान की डेथ हो जाती है, तो उसे सडन कार्डियक डेथ कहते हैं, जिसके 85% कारण हार्ट अटैक नहीं होते हैं. इसका मतलब ये है कि उन्हें पहले से ही दिल की कोई बीमारी है, जिसके बारे में उन्हें ज्ञान नहीं होती है.

    किस स्थिति में होती है अचानक मृत्यु?

    डॉ. टी. एस. क्लेर ने बताया – 12 से 15% सडन कार्डियक अरेस्ट हार्ट अटैक के कारण होता है, वहीं हार्ट अटैक दिल की नाड़ी की ब्लॉकेज के कारण होता है. उन्होंने कहा, होने वाली ज्यादातर मौतें सिर्फ हार्ट अटैक के कारण नहीं होती है. उन्होंने आगे कहा- हार्ट की पंपिंग कैपेसिटी को इजेक्शन फ्रैक्शन कहा जाता है, अगर यह 35% से कम हो जाए, तो अचानक होने वाली मृत्यु की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है. बता दें,  संभावना है कि ऐसे लोगों को कार्डियक अरेस्ट आने की संभावना अधिक होती है.

    हार्ट की पंपिंग कैपेसिटी कम होने के दो कारण है, एक है, दिल की नाड़ियों में ब्लॉकेज का आना, दूसरा कारण है, दिल की मसल्स की बीमारी. डॉक्टर ने बताया कि, हार्ट अटैक अचानक नहीं आता है. शरीर आपको पहले ही संकेत दे देता है, जैसे चलने में सांस फूलना, थकान आना, खांसी आदि.  ऐसे में आज यंग लोगों को इन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूध के पैकेट पर नीला, हरा या नारंगी रंग क्यों होता है? जानिए भारतीय डेयरी ब्रांड्स के इस ‘सीक्रेट’ कलर कोड का मतलब…

    May 3, 2026

    क्या आप जानते हैं कि हमें एसी का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए…AC में आग की मुख्य वजहें…

    May 3, 2026

    पारंपरिक पराठे में लगा ‘पेरी-पेरी’ का तड़का, सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह फ्यूजन रेसिपी

    April 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.