Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • UPI पर शुल्क को लेकर सियासत तेज, राहुल बोले- मोदी जी टैक्स वापस लें
    • पेट्रोल-डीजल के दाम से दुनिया परेशान; भारत पर क्यों नहीं पड़ा ज्यादा असर?
    • अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, पाक राजनयिक को किया तलब
    • Rashifal 16 September 2026: कैसा रहेगा आज का दिन? जानें दैनिक राशिफल में
    • Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद
    • कौन हैं ऋचा?: मिस एमपी का खिताब जीता, अब 25 साल बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप वॉक
    • क्रिकेट बोर्ड नहीं, इस शख्स की वजह से बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटा, जांच में बड़ा खुलासा
    • प्रमाणपत्रों का चक्रव्यूह व नागरिक उत्पीडऩ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका लगाएगा भारत पे 100% टैरिफ?, अंतिम मतदान आज
    राष्ट्रीय

    रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका लगाएगा भारत पे 100% टैरिफ?, अंतिम मतदान आज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भारत के सामने अमेरिका के साथ व्यापारिक तनाव का एक नया मोर्चा खुलता दिख रहा है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उस विधेयक को आगे बढ़ाने की मंजूरी दे दी है, जिसमें रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर भारी टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिल सकता है। भारत का नाम संभावित प्रभावित देशों में सामने आने के बाद अब सबकी नजर बुधवार को होने वाले अंतिम मतदान पर टिक गई है।

    अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक को हरी झंडी

    अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने मंगलवार, 15 सितंबर को रूस और ईरान से जुड़े प्रतिबंधों वाले विधेयक को अंतिम मतदान की ओर बढ़ा दिया। 214-211 के बेहद करीबी मतों से प्रक्रिया संबंधी प्रस्ताव पारित हुआ। अब विधेयक पर बुधवार, 16 सितंबर को अंतिम वोट होने की उम्मीद है। इसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि प्रस्तावित व्यवस्था कानून बनने की दिशा में आगे बढ़ती है या नहीं।

    क्या है ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026’?

    मामला ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026’ से जुड़ा है। प्रस्तावित कानून का मकसद रूस के ऊर्जा क्षेत्र पर दबाव बढ़ाना और ऐसे देशों को निशाने पर लेना है जो मॉस्को से तेल या गैस खरीदते हैं। इसके तहत अमेरिकी राष्ट्रपति को संबंधित देशों के सामान पर 100 फीसदी तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का अधिकार मिल सकता है।

    भारत का नाम क्यों आया?

    अमेरिकी संसद में सामने आए प्रस्ताव के तहत संभावित टैरिफ के दायरे में भारत सहित कई देश आ सकते हैं। एक हाउस संशोधन में भारत, चीन, तुर्किये, संयुक्त अरब अमीरात, अजरबैजान, हंगरी, स्लोवाकिया, सिंगापुर, कजाकिस्तान और किर्गिज गणराज्य का उल्लेख किया गया है। हालांकि, भारत पर 100 फीसदी टैरिफ लगना अभी तय नहीं है। विधेयक पारित होने के बाद भी वास्तविक शुल्क लगाने का फैसला अलग प्रक्रिया के तहत होगा।

    रूस के ‘शैडो फ्लीट’ और प्रतिबंधों पर सख्ती

    इस विधेयक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रूस के तथाकथित ‘शैडो फ्लीट’ पर कार्रवाई से भी जुड़ा है। ये वे जहाज हैं जिन पर रूस के तेल निर्यात से जुड़े प्रतिबंधों को दरकिनार करने में मदद करने के आरोप हैं। कानून में रूस के अधिकारियों, ऊर्जा क्षेत्र और प्रतिबंधों से बचने में सहयोग करने वाले नेटवर्क पर भी कार्रवाई का प्रावधान है।

    इससे पहले अमेरिकी सीनेट ने अगस्त में विधेयक को 86-11 मतों से मंजूरी दी थी। सीनेट के संस्करण में रूस के शीर्ष पांच तेल-गैस खरीदारों को लेकर प्रावधान है, जबकि हाउस में इसे लेकर अतिरिक्त बदलाव और नामों को लेकर बहस हुई है।

    भारत का रुख

    भारत की ओर से इस पूरे मामले पर पहले ही कहा जा चुका है कि उसकी ऊर्जा नीति देश की प्राथमिकताओं और करीब 1.4 अरब आबादी की ऊर्जा जरूरतों पर आधारित है। विदेश मंत्रालय ने यह भी संकेत दिया था कि नई अमेरिकी पहल पर संबंधित पक्षों के साथ बातचीत जारी है।

    आपको बता दें कि हाउस में 15 सितंबर को हुआ 214-211 मतदान अंतिम कानून पारित करने का मतदान नहीं था; यह अंतिम वोट का रास्ता साफ करने वाली प्रक्रिया संबंधी मंजूरी थी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    UPI पर शुल्क को लेकर सियासत तेज, राहुल बोले- मोदी जी टैक्स वापस लें

    September 16, 2026

    पेट्रोल-डीजल के दाम से दुनिया परेशान; भारत पर क्यों नहीं पड़ा ज्यादा असर?

    September 16, 2026

    अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसेना का जहाज, पाक राजनयिक को किया तलब

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.