Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»डोनाल्‍ड ट्रंप करेंगे क्यूबा पर कब्ज़ा?, राउल कास्त्रो पर शिकंजा कसते ही बढ़ा अमेरिका-क्यूबा तनाव
    अंतर्राष्ट्रीय

    डोनाल्‍ड ट्रंप करेंगे क्यूबा पर कब्ज़ा?, राउल कास्त्रो पर शिकंजा कसते ही बढ़ा अमेरिका-क्यूबा तनाव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका के न्याय विभाग ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर हत्या के आरोप लगाए हैं। ये आरोप क्यूबा की वायु सेना के दो अमेरिकी प्लेन को मार गिराए जाने से जुड़े हैं। साल 1996 की इस घटना में मियामी स्थित कास्त्रो-विरोधी मानवीय समूह ‘ब्रदर्स टू द रेस्क्यू’ के चार सदस्यों की मौत हो गई थी। राउल कास्त्रो उस समय क्यूबा के रक्षा मंत्री थे। इस घटनाक्रम से क्यूबा और अमेरिका में तनाव बढ़ सकता है। अमेरिका की ओर से हालिया महीनों में लगातार क्यूबा को सैन्य दखल की धमकियां दी गई हैं। ऐसे में इसे डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की क्यूबा में दखल की तैयारी की तरह देखा जा रहा है।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राउल कास्त्रो पर लगे आरोपों को ‘एक बहुत बड़ा पल’ बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। क्यूबा को लेकर अगले कदम पर उन्होंने कहा कि अमेरिका इस ‘विफल होते राष्ट्र’ को मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। दूसरी ओर क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कनेल बरम्यूडेज ने अमेरिका के आरोपों की निंदा करते हुए इन्हें राजनीतिक पैंतरा बताया है।

    क्यूबा ने किया खारिज

    डियाज-कनेल ने कहा है कि अमेरिका के पास राउल कास्त्रो पर मुकदमा चलाने का कोई कानूनी आधार नहीं है। उन्होंने अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर झूठ बोलने और 1996 में विमानों को मार गिराए जाने की घटनाओं को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है। 23 अप्रैल को इस पर आरोप पक्ष दायर किया गया है।

    अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, राउल के खिलाफ ये आरोप मियामी की एक संघीय अदालत में दायर किए गए थे। इसमें अमेरिकी नागरिकों की हत्या की साजिश का एक आरोप, हत्या के चार आरोप और विमान को नष्ट करने के दो आरोप शामिल हैं। ट्रम्प प्रशासन ने कास्त्रो के खिलाफ आपराधिक आरोप तय किए हैं।

    94 साल के हैं राउल कास्त्रो

    फिदेल कास्त्रो के भाई राउल 94 वर्ष के हैं और क्यूबा क्रांति के अंतिम जीवित नेताओं में से एक हैं। उनका खिलाफ यह मामला बुधवार को सार्वजनिक किया गया। अमेरिकियों का राउल से टकराव 1959 से है, जब वह अपने भाई फिदेल के साथ क्यूबा के सिएरा माएस्ट्रा पहाड़ों से नीचे उतरे और फुलजेंसियो बतिस्ता की सरकार को उखाड़ फेंका।

    क्यूबा क्रांति के बाद फिदेल कास्त्रो ने देश के मुख्य कार्यकारी के तौर पर शासन किया तो राउल कास्त्रो ने दशकों तक देश के सशस्त्र बलों के मंत्री के रूप में काम किया। इस दौरान वे अपने भाई के सबसे करीबी विश्वासपात्रों में से एक थे। फिदेल कास्त्रो के समय राउल क्यूबा की सरकार में दूसरे सबसे शक्तिशाली व्यक्ति थे।

    साल 2006 में बने राष्ट्रपति

    राउल का सरकार के शीर्ष पर पहुंचने का समय 2006 में आया। फिदेल ने अपनी बीमारी की वजह से अस्थायी तौर पर अपने भाई राउल को शीर्ष पद पर बैठाया और फिर 2008 में औपचारिक रूप से राष्ट्राध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति के तौर पर राउल ने 2008 से 2018 तक एक दशक के लिए काम किया।

    राउल के राष्ट्रपति के तौर पर किए गए अहम फैसलों में से एक 2015 का क्यूबा थॉ था। इसमें क्यूबा और अमेरिका ने (बराक ओबामा के नेतृत्व में) सालों की कड़वी दुश्मनी के बाद औपचारिक राजनयिक संबंध स्थापित किए। हालांकि यह मेल-मिलाप साल 2017 में डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद रुक गया।

    2018 में छोड़ा राष्ट्रपति पद

    राउल ने साल 2018 में राष्ट्रपति पद छोड़कर मिगुएल डियाज-कनेल को क्यूबा की कमान सौंपी। इसके साथ ही क्यूबा में कास्त्रो परिवार के 60 साल लंबे शासन का अंत हो गया। राउल पद से हटने और 94 साल के बुजुर्ग होने के बावजूद क्यूबा के इतिहास में एक अहम हस्ती बने हुए हैं। अमेरिका ने उनको एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     जापान में फिर लगे भूकंप के झटके, 5.8 रही तीव्रता

    August 1, 2026

    कराची में गैंगवार, ‘धुरंधर’ वाले उजैर बलोच के भाई लियारी में घर के बाहर मारी गोली

    July 31, 2026

    चीन ने LAC से सटे दो एयरबेस पर तैनात किए 12 J-20 फाइटर जेट

    July 31, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.