Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»क्या करुणानिधि से आगे निकलेंगे एम के स्टालिन? चेन्नई पर टिका है खेल
    राजनीति

    क्या करुणानिधि से आगे निकलेंगे एम के स्टालिन? चेन्नई पर टिका है खेल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार (23 अप्रैल) को राज्य की 234 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ डीएमके और एआईएडीएमके के अगुवाई वाले गठबंधनों के बीच है। राज्य के कुछ हिस्सों में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रहे एक्टर विजय की टीवीके भी मजबूत स्थिति दिखाकर मुकाबले को त्रिकोणीय कर सकती है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अगर एम के स्टालिन की अगुवाई वाली डीएमके तमिलनाडु में जीत हासिल करती हैं तो स्टालिन अपने पिता और डीएमके संस्थापक एम करुणानिधि का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। एम करुणानिधि तमिलनाडु के चार बार मुख्यमंत्री रहे लेकिन वह कभी भी सरकार को रिपीट नहीं कर पाए। अगर स्टालिन यह करिश्मा कर पाते हैं तो वह तमिलनाडु के चौथे सीएम होंगे। जो लगातार दूसरे टर्म के लिए रिपीट होंगे।

    करुणानिधि के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

    तमिलनाडु के इतिहास को देखें तो के कामराज ने लगातार 1963 तक 3 बार तमिलनाडु में कांग्रेस सरकार बनाई थी। इसके बार एम रामचंद्रन ने 1977 के बाद लगातार 3 बार तमिलनाडु में सरकार बनाई थी। इसके बाद जयललिता ने 2011 और 2016 में लगातार 2 सरकार बनाकर इतिहास रचा था। तब राज्य में 32 साल बाद ये हुआ था। एम के स्टालिन के पिता एम करुणानिधि तमिलनाडु के चार बार मुख्यमंत्री रहे लेकिन सरकार रिपीट नहीं करवा पाए थे। तमिलनाडु में एम करुणानिधि के नाम सबसे अधिक वक्त तक सीएम रहने का रिकॉर्ड है। वह 18 साल 360 सीएम की कुर्सी पर रहे। दूसरे नंबर जयललिता का नाम आता है। इतना ही नहीं करुणानिधि तमिलनाडु में कभी विधानसभा का चुनाव नहीं हारे।

    चेन्नई में लहराएगा डीएमके का झंडा

    तमिलनाडु की जीत में चेन्नई की भूमिका काफी अहम मानी जाती है। वोटिंग से पहले एम के स्टालिन ने दावा किया है कि चेन्नई में डीएमके का झंडा लहराएगा। दरअसल, 234 सीटों वाले तमिलनाडु में सत्ता की चाबी अक्सर चेन्नई की उन 16 सीटों के पास रहती है,जिन्हें तमिलनाडु की राजनीति का सबसे भरोसेमंद बैरोमीटर कहा जाता है। जिसने चेन्नई जीता वही तमिलनाडु का सिंकदर बना है।पिछले चुनाव में चेन्नई की 16 सीटें डीएमके गठबंधन के खाते में गई। यहां उन्हें तब 54.68 प्रतिशत वोट मिले थे। चेन्नई में भारी मतदान ने ही डीएमके को प्रदेश में क्लीन स्वीप करने में मदद की। चेन्नई और प्रदेश की राजनीति का अटूट रिश्ता रहा है जहां 1967 और 1971 में डीएमके फिर 1977 से 1984 तक लगातार एआईएडीएमके ने इस शहर को जीतकर राज्य में सत्ता हासिल की। 1989 में डीएमके की वापसी के बाद 1991 में AIADMK 1996 में डीएमके, 2001 में एआईएडीएमके और 2006 में फिर डीएमके ने चेन्नई के जरिए तमिलनाडु का किला फतेह किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चुनाव से पहले मनीष तिवारी की Post से हलचल

    August 1, 2026

    दतिया उपचुनाव : 50% से ज्यादा मतदान, BJP बोली- कमल चुने जनता, कांग्रेस ने कहा- बदलने वाला है माहौल

    July 30, 2026

    दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल

    July 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.