Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»“कभी भी प्रोफेशनल नहीं बन पाएंगे” वैभव सूर्यवंशी के लिए RCB के स्टार खिलाडी ने कही बड़ी बात
    खेल

    “कभी भी प्रोफेशनल नहीं बन पाएंगे” वैभव सूर्यवंशी के लिए RCB के स्टार खिलाडी ने कही बड़ी बात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन में क्रिकेट फैंस को सबसे ज्‍यादा इंतजार वैभव सूर्यवंशी का है, जो शुक्रवार को ही 15 साल के होने जा रहे हैं। पिछले आईपीएल में 35 गेंदों में तूफानी शतक लगाकर धूम मचाने के एक साल बाद वह राजस्थान रॉयल्स में वापसी कर रहे हैं। इस एक साल में उन्‍होंने पूरी दुनिया में तहलका मचाया है। वैभव ने ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में शतक जड़े हैं और भारत को अंडर-19 विश्व कप भी जिताया। लेकिन, उनकी असली परीक्षा कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है, क्योंकि माना जा रहा है कि कई गेंदबाजों ने उनकी कमजोरी पकड़ ली है और उन्हें समझ लिया है।

    जितेश शर्मा ने किया ये दावा

    सूर्यवंशी एक अनोखे खिलाड़ी, एक राह दिखाने वाले और शायद भविष्य के एक महान खिलाड़ी भी बन सकते हैं। लेकिन, आरसीबी के स्‍टार विकेटकीपर बल्‍लेबाज जितेश शर्मा का दावा है कि वह कभी भी प्रोफेशनल नहीं बन पाएंगे। जितेश ने पिछले साल इंडिया ए एशिया कप में सूर्यवंशी की कप्तानी की थी। उन्‍होंने कहा कि वे खुशी-खुशी वैभव पर एक मिलियन डॉलर का निवेश कर सकते हैं। जब एबीडी विलियर्स ने जितेश से सूर्यवंशी के कारनामों के बारे में पूछा तो उन्‍होंने एबीडी से असहमति जताते हुए जोर देकर कहा कि वैभव मैदान के बाहर अपने रवैये में शायद कभी भी पूरी तरह से प्रोफेशनल नहीं बन पाएगा।

    ‘मैंने उसे अंडर-19 में खेलते देखा है’

    दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबीडी ने कहा कि वे वैभव के बहुत बड़े फैन हैं, क्योंकि उन्होंने उसे अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह हराते हुए देखा था। जहां सूर्यवंशी ने 175 रन बनाकर भारत को खिताब दिलाने में मदद की थी। उन्‍होंने कहा कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है। मैंने उसे अंडर-19 में खेलते देखा है। जब आपको आईपीएल और बड़े क्रिकेट का अनुभव मिल जाता है, तो उसके बाद भी उसी स्तर का खेल दिखाना हमेशा आसान नहीं होता।

    वह प्रोफेशनल बन जाएगा- एबीडी

    उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से उसने उस वर्ल्ड कप में खेला, उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ। बहुत ही प्रोफेशनल। अपनी उम्र के हिसाब से वह बहुत समझदार है। उन्‍होंने आगे कहा कि मैं उसके खेलने के तरीके की बात कर रहा हूं। वह अपने गेम प्लान पर कायम रहा। उसने वैसे ही खेला जैसे वह आईपीएल में खेलता था। उसने कुछ और बनने की कोशिश नहीं की। वह गेंदबाजों के प्रति घमंडी नहीं था, लेकिन वह प्रोफेशनल बन जाएगा।

    ‘हर कोई उसे प्रोफेशनल बनाने की कोशिश कर रहा है’

    वहीं, जितेश ने एबीडी के प्रोफेशनल वाले रवैये पर एक अलग ही नजरिया पेश किया। उन्‍होंने कहा कि वह प्रोफेशनल नहीं है। मैं तुम्हें यह पक्के तौर पर बता सकता हूं। हर कोई उसे प्रोफेशनल बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह कभी प्रोफेशनल बन पाएगा। वह शायद मैदान पर प्रोफेशनल हो, लेकिन मैदान के बाहर वह ऐसा नहीं होगा। हालांकि मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैं उससे कहता हूं कि वह रात में आइसक्रीम न खाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हेप्टाथलॉन गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट डोप टेस्ट में पॉजिटिव, नाडा ने किया सस्पेंड

    August 21, 2026

    सचिन के इस खास रिकॉर्ड की करेंगे बराबरी जो रूट, बस 13 रन और

    August 20, 2026

    भारत ने गॉल में श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव ने दूसरी बार पारी में छह विकेट झटके

    August 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.