Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पेशावर शहर में स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 27 बच्चों की मौत; घायलों में कई की हालत नाजुक…
    • छत्तीसगढ़ की शक्तिपीठ परियोजना,पांच प्रमुख शक्तिपीठों का होगा विकास
    • महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हरेश गजवानी हत्या चाकू से काटा, फिर सिर में दो गोलियां दागीं हत्याकांड के बाद पुलिस का ऐक्शन…
    • विश्व खाद्य दिवस विशेष: खेत से बाजार तक ही नहीं, खेत से मूल्य संवर्धन तक
    • छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा में बड़ा फेरबदल,कर्मचारियों के बदले प्रभार; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी…
    • जनजातीय क्षेत्रों में तिलहन उत्पादन बढ़ाने हेतु प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • ब्लू ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, ‘हमें इंसाफ मिला, मुस्कान की बड़ी बेटी को अपनाएंगे, छोटी को नहीं…’, मृतक सौरभ की मां का बयान…
    • छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»ज्यादा दिन तक नहीं बच सकेंगे…सीएम मोहन यादव को धमकी देते हुए लिखा, एक्शन में आई पुलिस
    मुख्य समाचार

    ज्यादा दिन तक नहीं बच सकेंगे…सीएम मोहन यादव को धमकी देते हुए लिखा, एक्शन में आई पुलिस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपी को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। उसे पुलिस भोपाल ला रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यहां आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। उसके मोबाइल की जांच भी की जा रही है। पूछताछ और मोबाइल से मामले में बड़ा खुलासा होने की बात कही जा रही है। आरोपी ने मैसेज में स्पष्ट रूप से सीएम मोहन यादव को धमकी देते हुए लिखा: वे ज्यादा दिन तक नहीं बच सकेंगे। इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई।

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने मुंबई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डायल-112 हेल्पलाइन के व्हाट्सऐप नंबर पर मुख्यमंत्री को लेकर धमकी भरा संदेश भेजा था। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंचकर उसे मुंबई से हिरासत में लिया है। उसे पूछताछ के लिए भोपाल लाया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की

    जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे रेडियो मुख्यालय, भदभदा में संचालित डायल-112 के व्हाट्सऐप नंबर पर एक संदेश प्राप्त हुआ। संदेश भेजने वाले ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का नाम लेते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। संदेश में मुख्यमंत्री के खिलाफ अन्य आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई थीं।

    बताया गया है कि आरोपी ने धमकी भरे संदेश को बाद में दो बार एडिट किया और उसमें अतिरिक्त आपत्तिजनक व धमकीपूर्ण बातें जोड़ीं। इसके बाद उसने संदेश डिलीट कर दिया। हालांकि, डायल-112 पर तैनात कर्मचारियों ने समय रहते संदेश का स्क्रीनशॉट ले लिया था। इसे पुलिस ने महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा है।

    रेडियो मुख्यालय की ओर से भोपाल पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत

    घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद रेडियो मुख्यालय की ओर से भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत को क्राइम ब्रांच भेजा गया। पुलिस ने गुरुवार को मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। क्राइम ब्रांच की टीम ने उस मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच की, जिससे व्हाट्सऐप संदेश भेजा गया था। जांच में मोबाइल नंबर की लोकेशन मुंबई में सामने आई। इसके बाद पुलिस की एक टीम शुक्रवार को मुंबई पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस आरोपी को भोपाल ला रही है। यहां उससे धमकी देने के पीछे की वजह, संदेश में किए गए दावों और मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने धमकी भरे संदेश के स्क्रीनशॉट के साथ अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर 12 घंटे में लटोरी पहुंची ALS एंबुलेंस

    October 14, 2026

    दर्दनाक हादसा बिहार में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत

    October 14, 2026

    कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    October 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.