Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»आत्महत्या करने तालाब में कूदी महिला, बचाने गए पति की भी डूबकर मौत
    मुख्य समाचार

    आत्महत्या करने तालाब में कूदी महिला, बचाने गए पति की भी डूबकर मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के दरभंगा जिले से एक दर्दनाम मामला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामले जिले के सिंघवारा क्षेत्र के भरवारा गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह एक महिला ने आत्महत्या के प्रयास में गांव के पनपिही तालाब में छलांग लगा दी थी। महिला को बचाने के लिए उसका पति भी पीछे-पीछे तालाब में कूद गया और दोनों की डूबने के चलते मौत हो गई। पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव जैसे कारणों को इस हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

    दोनों पति-पत्नी को तैरना नहीं आता था

    मृतकों की पहचान 40 वर्षीय हसरत परवीन और उसके पति सनाउल्लाह के रूप में हुई है। परवीन ने आत्महत्या के इरादे से पानी में छलांग लगाई और यह देख सनाउल्लाह भी बिना सोचे समझे तालाब में कूद गया। लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था और तालाब का पानी इतना गहरा था कि दोनों उसमें समा गए। दोनों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को मालमे की सूचना दी, लेकन जब तक मदद वहां पहुंचती बहुत देर हो चुकी थी।

    गोताखोरों की मदद से तालाब से निकाले गए शव

    पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से परवीन और सनाउल्लाह की तलाशी शुरू की गई। कई देर तलाशी अभियान चलाने के बाद गहरे पानी से गोताखोरों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने तुरंत ही दोनों पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक दंपति भरवारा गांव के वार्ड संख्या 6 के निवासी थे।

    दस दिन पहले भी महिला ने की थी आत्महत्या की कोशिश

    करीब दस दिन पहले भी महिला ने इसी तरह का कदम उठाने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय ग्रामीणों और डायल 112 पुलिस टीम ने समय रहते उसे बचा लिया था। उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। इस बार महिला सीधे तालाब पर पहुंची और अचानक कूद गई, जिससे यह हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला किसी निजी कारण से मानसिक तनाव में थी। गांव के लोगों ने बताया कि पति पत्नी के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। इसी पारिवारिक विवाद को इस घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी

    May 11, 2026

    लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 

    May 11, 2026

    ​गरियाबंद के वनांचल में सौर ऊर्जा और हैंडपंपों से जल आपूर्ति सुदृढ़

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.