Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद के निर्णय…
    • कॉलेजों में शुरू होगी ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम की पढ़ाई, बाल सुरक्षा को मिलेगा मजबूत आधार
    • क्रेडा विभाग की योजनाओं से दो वर्षों में आमजन के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
    • पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया से शिक्षा के अधिकार को मिला नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • नोएडा मज़दूर आंदोलन: अब अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन, पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब
    • घर पर बनाएं केरल स्‍टाइल आम करी, मीठे, तीखे और खट्टे स्वाद का बेमिसाल संगम, देखें रेसिपी
    • ब्रेकफास्ट के लिए क्या है बेहतर केला या संतरा?, जानें इनके फायदे और नुकसान
    • मजदूरों के हिंसक होने पर नोएडा DM ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों को दी चेतावनी, उलंघ्घन करने पर लाइसेंस होंगे रद्द
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»महिला ने अपनी 13 साल की बेटी की करदी हत्या, फिर दी अपनी जान, पारिवारिक चिंताओं के चलते उठाया
    क्राइम

    महिला ने अपनी 13 साल की बेटी की करदी हत्या, फिर दी अपनी जान, पारिवारिक चिंताओं के चलते उठाया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्नाटक के बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 45 वर्षीय महिला ने अपनी 13 साल की बेटी की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार को व्हाइटफील्ड इलाके के इम्मादिहल्ली स्थित उनके घर में हुई, जिसका खुलासा अगले दिन हुआ। मृतकों की पहचान सुवर्णा चंद्रशेखर और उनकी बेटी तरुण्या चंद्रशेखर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह कदम महिला ने मानसिक तनाव और पारिवारिक चिंताओं के चलते उठाया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

    मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

    पुलिस जांच के अनुसार, सुवर्णा ने अपनी बेटी का मुंह तकिये से दबाकर उसे मार डाला और उसके बाद खुद पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारियों ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार के अनुसार, सुवर्णा पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थीं। वह अक्सर अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंता जताती थीं और कहती थीं कि अगर उन्हें कुछ हो गया तो तरुण्या का ख्याल कौन रखेगा।

    पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    यह घटना तब सामने आई जब सुवर्णा के पति चंद्रशेखर ने बार-बार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर अपने छोटे भाई को घर भेजा। जब वह सुबह करीब 11 बजे घर पहुंचे और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का दृश्य बेहद डरा देने वाला था। उन्होंने देखा कि सुवर्णा पंखे से लटकी हुई थीं, जबकि तरुण्या बिस्तर पर मृत पड़ी थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

    घटना से एक रात पहले परिवार गया था रेस्टोरेंट

    जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले परिवार ने सामान्य दिन बिताया था। पुलिस के अनुसार, सभी ने घर पर क्रिकेट मैच देखा और बाद में डिनर के लिए एक रेस्टोरेंट गए थे। एक जांच अधिकारी ने बताया, डिनर के बाद सुवर्णा ने अपने पति से कहा था कि वह थकी हुई हैं और अगले दिन नाश्ता नहीं बना पाएंगी। इसके बाद चंद्रशेखर अलग कमरे में सो गए और सुबह काम पर चले गए। सुवर्णा को अपने पति की सेहत को लेकर भी चिंता थी, क्योंकि उन्हें दिल से जुड़ी समस्या थी। पुलिस का मानना है कि इन सभी कारणों ने मिलकर महिला को मानसिक रूप से कमजोर कर दिया, जिससे उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नाबालिग समेत 180 लड़कियों की वायरल की आपत्तिजनक वीडियो, पुलिस ने अहमद तनवीर को किया गिरफ्तार 

    April 15, 2026

    प्रेमी की शादी किसी और से तय, नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के होने वाली पत्नी पे फेका तेज़ाब

    April 15, 2026

    ग्राहक बनकर आया था लूटेरा,को फोटो भेजनी है’ कहकर 5 अंगूठियां पहनीं, फिर ज्वेलर की आंखों में स्प्रे मारकर भागा…

    April 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.