Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»घर में ही बनाये खुशबूदार और शुद्ध कसूरी मेथी, महज 3 स्टेप्स में कर सकते हैं तैयार
    लाइफस्टाइल

    घर में ही बनाये खुशबूदार और शुद्ध कसूरी मेथी, महज 3 स्टेप्स में कर सकते हैं तैयार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सर्दियों के मौसम में बाजार ताजी, हरी मेथी के साग से भरी होती हैं. इस वजह से विंटंर में मेथी की सब्जी और पराठे तो हम सभी मजे से खाते हैं, लेकिन जैसे ही गर्मी आती है, यह ताजी मेथी गायब हो जाती है. ऐसे में काम आती है ‘कसूरी मेथी’.

    दाल मखनी हो या पनीर की सब्जी, बस एक चुटकी कसूरी मेथी खाने का जायका कई गुना बढ़ा देती है. अक्सर हम इसे बाजार से खरीदते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर बनाई गई कसूरी मेथी बाजार से कहीं ज्यादा खुशबूदार और शुद्ध होती है? आज हम आपको बताएंगे वो सीक्रेट तरीका, जिससे आप महज 3 स्टेप्स में साल भर के लिए कसूरी मेथी स्टोर कर सकते हैं.

    कसूरी मेथी बनाने का आसान तरीका (Step-by-Step)

    स्टेप 1: ऐसे करें सफाई –
    सबसे पहले ताजी मेथी की गड्डियां लें. ध्यान रहे कि पत्तियां बिल्कुल हरी हों. मेथी की मोटी डंडियों को हटा दें और सिर्फ कोमल पत्तियां और पतली टहनियां ही रखें. अब इसे 2-3 बार साफ पानी से धो लें ताकि सारी गंदगी निकल जाए. धोने के बाद इसे किसी छलनी में रख दें ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल जाए.

    स्टेप 2: सुखाने का सही तरीका-
    यही सबसे जरूरी स्टेप है. मेथी को हमेशा एक सूती कपड़े पर फैलाकर ही सुखाएं. मेथी को कभी भी सीधे तेज धूप में न सुखाएं. इससे उसका रंग काला पड़ जाता है और खुशबू उड़ जाती है. इसे हमेशा पंखे की हवा में या छायादार जगह पर सुखाएं. 2 से 3 दिन में पत्तियां पूरी तरह कुरकुरी हो जाएंगी.

    स्टेप 3: क्रश और स्टोर करें(Store for Long Life)-
    जब पत्तियां हाथों से मसलने पर टूटने लगें, तो समझ जाइए कि आपकी कसूरी मेथी तैयार है. अब इसे हल्का सा हाथों से हल्‍का क्रश कर दें. आप इसे एक एयरटाइट कांच के जार में भरकर रख दें.

    सालों-साल खराब नहीं होगी मेथी, बस रखें इन बातों का ध्यान:

    नमी से बचाएं: जार से मेथी निकालते समय हमेशा सूखे हाथों का इस्तेमाल करें.
    कांच का जार: प्लास्टिक के बजाय कांच के बर्तन में खुशबू लंबे समय तक बरकरार रहती है.
    कलर सीक्रेट: सुखाते समय इसमें हल्का सा नमक छिड़क देने से इसका हरा रंग बरकरार रहता है.

    होममेड कसूरी के फायदे-

    शुद्धता की गारंटी: बाजार वाली मेथी में अक्सर धूल-मिट्टी या मिलावट हो सकती है.
    बेहतरीन खुशबू: घर की सूखी मेथी की खुशबू बहुत तेज और ताजा होती है.
    बजट में फिट: सीजन में सस्ती मिलने वाली मेथी से आप ढेरों कसूरी मेथी तैयार कर सकते हैं.

    अब जब भी आप रसोई में कोई खास डिश बनाएं, तो अपनी मेहनत से तैयार की गई इस शुद्ध कसूरी मेथी का इस्तेमाल करें. यकीन मानिए, पड़ोसी भी पूछेंगे कि खाने में आज क्या खास डाला है!

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लगातार खुजली और सूखी त्वचा हो सकते हैं किडनी बीमारी के संकेत, जानिए किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

    June 19, 2026

    डॉक्टरों ने खोला बड़ा राज, मोबाइल फोन से लेकर सिरदर्द का असली सच, कैसे फैलता है ब्रेन ट्यूमर?

    June 14, 2026

    परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब खरीदते समय न हो गलती

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.