Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उदयनिधि को ‘पूछताछ के बाद आज ही करें रिहा’, मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश; तृषा पर की थी टिप्पणी
    • कार में रखते ही फोन क्यों हो जाता है आग जैसा गर्म? जानें…
    • बुध का कर्क राशि में प्रवेश! 3 राशियों पर आएगा संकट
    • फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में 300 फीट नीचे गिरा प्लेन; 10 पैसेंजर, 4 क्रू मेंबर घायल
    • सावन अमावस्या पर लगेगा दुर्लभ सूर्य ग्रहण, फिर कैसे होगा स्नान, दान और तर्पण?
    • पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
    • डाबर पर FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट, उठा लोगों का भरोसा
    • छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»बढ़ती गर्मी में मिलेगी राहत, घर पर बना ये शरबत देगी शरीर को ठंडक, जाने बनाने का तरीका
    लाइफस्टाइल

    बढ़ती गर्मी में मिलेगी राहत, घर पर बना ये शरबत देगी शरीर को ठंडक, जाने बनाने का तरीका

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सौंफ अपनी ठंडी तासीर के लिए जानी जाती है. आयुर्वेद में इसे शरीर की गर्मी कम करने वाला माना गया है. गर्मी के मौसम में सौंफ का सेवन करने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है और लू से बचाव में मदद मिलती है. इसके अलावा यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देती है. यही वजह है कि गर्मियों में सौंफ से बना शरबत स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है.

     इस शरबत की सबसे खास बात यह है कि इसे बिना चीनी और बिना किसी अतिरिक्त मसाले के तैयार किया जा सकता है. इसमें केवल तीन मुख्य चीजों का इस्तेमाल होता है, जो इसे पूरी तरह प्राकृतिक और हेल्दी बनाती हैं. बाजार के मीठे पेय पदार्थों के मुकाबले यह शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता. साथ ही इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं और दिनभर तरोताजा बनाए रखते हैं.

    गर्मी के दिनों में अक्सर लोगों को गैस, अपच और पेट में जलन की समस्या होती है. सौंफ का शरबत इन सभी परेशानियों में राहत देता है. सौंफ पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है और पेट को ठंडक पहुंचाती है. काली मिर्च का हल्का इस्तेमाल पाचन शक्ति को संतुलित करता है, जबकि मिश्री शरीर को ऊर्जा देती है. इस तरह यह शरबत स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता है.

    सौंफ का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले सौंफ और काली मिर्च को अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद इन्हें 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इससे सौंफ नरम हो जाती है और उसका स्वाद पानी में अच्छी तरह घुल जाता है. भिगोने की प्रक्रिया से सौंफ के पोषक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं, जिससे शरबत ज्यादा असरदार बनता है और शरीर को ठंडक देने में मदद करता है.

    उन्होंने कहा कि भीगी हुई सौंफ को उसी पानी के साथ मिक्सर में डालें. इसके बाद इसमें धागे वाली मिश्री मिलाएं और अच्छी तरह पीस लें. मिश्रण को तब तक ब्लेंड करें जब तक यह स्मूथ पेस्ट में न बदल जाए. तैयार पेस्ट को एक बारीक छलनी या कपड़े से छान लें, ताकि इसका रस अलग हो जाए. इस तरह शरबत का बेस तैयार हो जाएगा, जिसे कुछ दिनों तक फ्रिज में भी रखा जा सकता है.

    सर्व करने के लिए एक गिलास ठंडे पानी में 2 चम्मच तैयार पेस्ट मिलाएं और अच्छी तरह घोल लें. चाहें तो इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं. कुछ ही सेकंड में ठंडा-ठंडा सौंफ का शरबत तैयार हो जाएगा. यह शरबत शरीर को तुरंत तरोताजा करता है और गर्मी की थकान को दूर करता है. दिन में एक से दो बार इसका सेवन करने से लू से बचाव में मदद मिलती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फ़ूड न्यूज़ : अब 10 मिनट में घर पर बनाएं कैफे स्टाइल ‘कोल्ड कॉफी’, बिना मिक्सी के मिलेगी थिक और क्रीमी झाग!

    July 31, 2026

    चेहरे पर ग्लो चाहिए तो सिर्फ क्रीम नहीं, ये 7 ब्यूटी ड्रिंक्स भी करें डाइट में शामिल

    July 27, 2026

    फ़ूड न्यूज़: कड़ाही का झंझट खत्म! अब प्रेशर कुकर में बनाएं ढाबा स्टाइल ‘पंजाबी कढ़ी-पकौड़ा’

    July 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.