Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»पत्नी से लड़ाई के बाद उठाया दर्दनाक कदम, ससुराल के सामने युवक ने खुद को जिंदा जलाया
    मुख्य समाचार

    पत्नी से लड़ाई के बाद उठाया दर्दनाक कदम, ससुराल के सामने युवक ने खुद को जिंदा जलाया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां पर एक 26 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी के घर के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दीपांश चौधरी के रूप में हुई है। शुरुआती दौर में स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई थी कि पत्नी और सास ने मिलकर युवक को जिंदा जलाया है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इन तमाम दावों को पूरी तरह खारिज करते हुए साफ किया है कि यह आत्मदाह (Self-immolation) का मामला है।

    चीख-पुकार सुनकर दौड़े पड़ोसी, अस्पताल में तोड़ा दम

    पुलिस के अनुसार, सोमवार (18 मई 2026) की देर रात जहांगीरपुरी के ‘ए ब्लॉक’ से महेंद्र पार्क थाने को एक पीसीआर (PCR) कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी (SHO) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहाँ दीपांश बेहद गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में मिला। वहीं, इस घटना को लेकर पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने देर रात घर के बाहर एक युवक को आग की लपटों में घिरा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने उसे आनन-फानन में बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    झूठ बोलकर खुद को बताया सरकारी अधिकारी

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दीपांश और महिला की मुलाकात पिछले साल हुई थी। उस दौरान दीपांश ने खुद को एक बड़ा सरकारी अधिकारी बताया था, लेकिन बाद में महिला को पता चला कि वह असल में कैब ड्राइवर है।

    प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी का आरोप

    सच सामने आने के बाद महिला ने शादी से इनकार कर दिया था। आरोप है कि दीपांश ने उसके निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दी, जिसके दबाव में महिला को शादी के लिए मजबूर होना पड़ा।

    शादी के दो दिन बाद ही टूटा रिश्ता

    दोनों की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी, लेकिन महज दो दिन बाद ही महिला ने दीपांश पर मारपीट और शारीरिक शोषण के आरोप लगाए और ससुराल छोड़कर मायके चली गई। इसके बाद महिला ने महिलाओं के खिलाफ अपराध सेल (CAW Cell) में शिकायत दर्ज कराई और तलाक की मांग की, जबकि दीपांश लगातार समझौते की कोशिश कर रहा था।

    फिनाइल पिया और फिर खुद को लगा ली आग

    घटना वाले दिन सोमवार को दीपांश अपनी पत्नी को मनाने उसके मायके पहुंचा था। वहाँ दोनों के बीच काफी तीखी बहस हुई। जब पत्नी ने किसी भी कीमत पर साथ रहने से मना कर दिया और तलाक की बात दोहराई, तो दीपांश अपना आपा खो बैठा। उसने पहले घर के बाहर रखी फिनाइल पी ली और फिर खुद को आग के हवाले कर दिया।

    सास और पत्नी द्वारा जलाने की खबरें महज अफवाह: पुलिस

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,’सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर यह अफवाह उड़ाई जा रही है कि पत्नी और सास ने मिलकर दीपांश को जलाया है, जो कि पूरी तरह बेबुनियाद है। चश्मदीदों और शुरुआती जांच से साफ है कि यह घरेलू कलह और मानसिक तनाव के कारण किया गया आत्मदाह का मामला है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.