Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बस्तर तिरंगा यात्रा में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे शामिल
    • जबलपुर रेलवे स्टेशन पर कोच में लगी आग, दमकल ने रेल कर्मियों के साथ मिलकर बुझाई
    • छत्तीसगढ़:शराब के नशे में विवाद, दो लकड़हारों ने साथी को लाठी-पत्थर से पीटकर उतारा मौत के घाट…
    • सुबह उठते ही पेट हो जाएगा एकदम साफ, बस रात में सोने से पहले खाएं ये चीजें…
    • समावेशी, पारदर्शी सरकारी खरीद का बेहतरीन प्लेटफॉर्म है जेम
    • उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुनर्वास एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की
    • रायपुर-मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली
    • कुंभ समेत 5 राशियों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या, सूर्य ग्रहण में रहें सावधान!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»सुबह उठते ही पेट हो जाएगा एकदम साफ, बस रात में सोने से पहले खाएं ये चीजें…
    खानपान-सेहत

    सुबह उठते ही पेट हो जाएगा एकदम साफ, बस रात में सोने से पहले खाएं ये चीजें…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज के समय में पेट से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं. सुबह की शुरुआत अगर फ्रेश मूड और साफ पेट के साथ हो, तो पूरा दिन एनर्जी से भरा रहता है. लेकिन आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से कब्ज और गैस की समस्या आम बात बन गई है. सुबह वॉशरूम में घंटों बैठना पड़े और पेट साफ न हो, तो पूरा दिन चिड़चिड़ापन और आलस में बीतता है. 

    अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो महंगी दवाइयों की जगह आप अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके इससे राहत पा सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ फूड के बारे में जो पेट को साफ रखने में मददगार हैं. 

    रात में क्या खाने से पेट साफ रहता है-

    ​1. भीगी किशमिश- 

    ​किशमिश का सेवन पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ करने में मदद करता है.

    ​कैसे खाएं- रात को सोने से पहले आधा मुट्ठी किशमिश को एक कप पानी में भिगोकर रख दें. सुबह उठकर खाली पेट इन किशमिश को चबाकर खा लें और उसका बचा हुआ पानी भी पी लें. कुछ ही दिनों में आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है.

    2. पपीता- 

    ​पेट के लिए पपीते को भी काफी अच्छा माना जाता है. इसमें पपाइन नाम का एक खास एंजाइम होता है, जो खाने को पचाने में बहुत मदद कर सकता है. 

    Latest and Breaking News on NDTV

    ​कैसे खाएं- रात के खाने के बाद या सोने से एक-दो घंटे पहले पपीते की एक कटोरी खाएं. यह आंतों की सफाई करता है और सुबह पेट बिना किसी जोर के आसानी से साफ हो जाता है.

    ​3. दूध और घी-

    रात को सोने से पहले दूध में घी डालकर पीने से पेट को साफ रखने में मदद मिल सकती है. 

    ​कैसे खाएं- एक गिलास हल्का गर्म दूध लें और उसमें एक चम्मच शुद्ध देसी घी मिलाकर रात को सोने से पहले पी लें. घी आंतों को चिकनाई देता है, जिससे सुबह मल त्यागने में आसानी होती है और कब्ज की छुट्टी मिलती है. 

    ​4. त्रिफला चूर्ण और पानी-

    ​आयुर्वेद में त्रिफला को पेट की हर बीमारी की दवा माना गया है. यह हरड़, बहेड़ा और आंवला से मिलकर बनता है, जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.

    ​कैसे खाएं- रात को सोने से ठीक पहले आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ फांक लें. यह पेट को बिना नुकसान पहुंचाए अंदर से पूरी तरह साफ कर देता है और गैस की समस्या को भी दूर कर सकता है. 

    ​पेट साफ रखने के लिए किन बातों का रखें ध्यान- 

    • ​दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं. पानी की कमी से भी पेट साफ नहीं होता.
    • ​रात का खाना सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खा लें.
    • ​मैदे से बनी चीजें और बाहर का जंक फूड खाने से बचें, क्योंकि ये कब्ज को और बढ़ाते हैं.

    Disclaimer:इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य सार्वजनिक जानकारियों के आधार पर तैयार की गई है। यह किसी भी तरह से योग्य डॉक्टर की पेशेवर चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है।संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ​”पहला सुख निरोगी काया — मानसून के आनंद के साथ सेहत की देखभाल भी है ज़रूरी”

    August 10, 2026

    GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?

    August 10, 2026

    सुबह उठते ही आंखों के आगे धुंधलापन और सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

    August 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.