Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»जोमैटो ने डिलीवर की जूठी लस्सी, लड़की ने कर दी शिकायत…
    अजब गजब

    जोमैटो ने डिलीवर की जूठी लस्सी, लड़की ने कर दी शिकायत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जोमैटो जैसी डिलीवरी कंपनियां पहले कस्टमर सर्विस के लिए मशहूर थी. लेकिन अब जब इन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को कस्टमर केयर में उतार दिया है, तो हालात बिगड़ गए हैं. हाल ही में एक लड़की, जिसका नाम नलिनी बताया जा रहा है, ने अपने साथ हुई घटना सोशल मीडिया पर शेयर की, जहां से ये खूब वायरल हो रही है.

    नलिनी ने ऑनलाइन लस्सी मंगवाया था. नलिनी को जोमैटो से लस्सी का ऑर्डर आया. बोतल खोलकर देखा तो वो एक तिहाई खाली थी यानी उसे जूठी लस्सी डिलीवर कर दी गई थी. नलिनी ने तुरंत जोमैटो के चैट सपोर्ट से संपर्क किया. लेकिन यहां उसे जो रिस्पॉन्स मिला, उसने कस्टमर के तौर पर उसका गुस्सा और बढ़ा दिया. लड़की ने चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किये, जिसे पढ़ने के बाद लोग भी गुस्से में नजर आए.

    पहली चैट:
    नलिनी: मैंने food taste, quality or quantity issue चुनकर शिकायत की.
    AI एजेंट: Sorry about this. कृपया order@zomato.com पर Order ID और concern लिखकर ईमेल करें, हमारी टीम 24 घंटे में जवाब देगी.

    नलिनी: No, this wasn’t helpful.
    AI: Thank you for feedback. We will strive to do better next time.
    Conversation closed

    इसके बाद नलिनी ने फिर से चैट शुरू की. इस बार उन्होंने “Items are missing or incorrect” कैटेगरी चुनी.
    दूसरी चैट:
    AI: What best describes the issue?
    नलिनी: Incorrect order
    AI: Oops! Please send picture of your order.
    नलिनी: फोटो अपलोड कर दी.
    AI: कृपया order@zomato.com पर ईमेल करें.
    नलिनी: No, this wasn’t helpful.
    AI: Thank you… Conversation closed

    दोनों बार AI एजेंट ने वही रोबोटिक जवाब दिया– ईमेल करने को कहना और फिर चैट बंद कर देना. नलिनी ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा– “AI के आने के बाद जोमैटो का सपोर्ट और भी बदतर हो गया है. पहले तुरंत रिफंड या नया ऑर्डर मिल जाता था, अब सिर्फ ईमेल करने को कह दिया जाता है.”

    क्यों हो रहा है ऐसा?
    कंपनियां AI चैटबॉट्स से कॉस्ट बचाना चाहती है. लेकिन AI अभी इतना स्मार्ट नहीं है कि जटिल समस्याओं (जैसे जूठा प्रोडक्ट, खराब क्वालिटी) को समझकर तुरंत सॉल्यूशन दे सके. इसका नतीजा है कि कस्टमर को बार-बार ईमेल करने को कहा जाता है, जिससे समस्या लंबी खिंच जाती है. कस्टमर सर्विस एक्सपर्ट्स का कहना है कि AI को सिर्फ सिंपल क्वेरी के लिए इस्तेमाल करना चाहिए. जटिल शिकायतों में अभी भी ह्यूमन एजेंट की जरूरत है. जोमैटो और स्विगी जैसी कंपनियां AI पर ज्यादा निर्भर हो रही हैं, जिससे कस्टमर नाराज हो रहे हैं.नलिनी की स्टोरी कई लोगों की कहानी बन गई है. अब कई लोग शेयर कर रहे हैं कि उन्हें भी AI से मिले टका-टक जवाबों से परेशानी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फनी साउंड पर दुल्हन ने किया जोरदार डांस, देखते ही हंसी से लोटपोट हो गए लोग

    June 19, 2026

    बाकी दुनिया से सालों आगे है भारत…’ UPI का लाइव जादू देख फटी रह गईं इस विदेशी मेम की आंखें

    June 18, 2026

    साड़ी में लड़की ने किया Michael Jackson स्टाइल डांस, मूनवॉक देख लोगों की खुली रह गई आंखें

    June 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.