बलौदाबाजार,14 दिसंबर 2024/रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे प्रदेश व्यापी धान खरीदी के तहत गुरुवार को जिले के सिमगा स्थित दामाखेड़ा धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री कावरे ने निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी स्टॉक पंजी, बारदाना रजिस्टर, टोकन रजिस्टर की बारिकी से जांच की। इसके साथ ही ढेरी में लगाए हुए धान को पॉस मशीन के जरिये आर्द्रता को मापा गया। जांच के दौरान धान की गुणवत्ता सही पाया गया। इस दौरान कमिश्ननर ने धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है। जिस गति से खरीदी कार्य पूरी होती है ठीक उसी गति से उठाव भी करे। इस दौरान कमिश्नर ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी से कहा कि किसान कड़ी मेहनत कर धान उत्पादन करता है। किसान की मेहनत का वाजिब दाम मिले और उनके काम का सम्मान हो,इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केंद्र में छाया व बैठक व्यवस्था अनिवार्य रूप से बनाए रखें। उन्होंने कहा कि एक दिन में जितने किसानों से धान की खरीदी हो सके,उतने ही किसानों को धान खरीदी केंद्र में बुलाया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा ना हो कि कोई किसान धान बेचने के लिए आए और उसे अनावश्यक रूप से अधिक समय तक रूकना पड़े। रायपुर संभागायुक्त श्री कावरे ने उपस्थित किसानों, फड़ प्रभारी,मजदूरों अन्य ग्रामवासीयों से बातचीत की बातचीत के इस दौरान उन्होंने ग्राम दामाखेड़ा निवासी कृषक मनमोहन साहू को टोकन तूहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त टोकन का भी अवलोकन किया। साथ ही साहू ने संभागायुक्त श्री कावरे को बताया कि मुझे धान बेचने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। इस दौरान श्री कांवरे ने माइक्रो एटीएम व्यवस्था की जमकर सराहना की कहा कि इससे किसानों को तत्काल धान बेचते ही बड़ी आसानी से नगद का आहरण कर सकते है आवश्यक बैंक में लाइन लगाने की जरूरत नहीं होती है।।मौके पर उपस्थित कृषक जितेंद्र साहू, ग्राम अड़बंधा द्वारा माइक्रो एटीएम के माध्यम से राशि का आहरण किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिमगा अंशुल वर्मा,तहसीलदार अनिरुद्ध मिश्रा,खाद्य अधिकारी,नोडल अधिकारी श्री साहू,डीएमओ एवं डीआरसीएस प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा सहित संबंधित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।
अब तक हुई धान की खरीदी
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 67 हजार 396 किसानों से 2 लाख 87 हजार 717 में.टन धान की खरीदी की जा चुकी है। गौरतलब है कि जिले में 1 लाख 67 हजार 787 किसान पंजीकृत है। जिसके तहत इस वर्ष 9 लाख 62 हजार 910 में.टन खरीदी अनुमानित है।
Trending
- रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
- सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
- सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
- आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
- बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
- शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
- भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
- साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार

