Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…
    • दतिया में उपचुनाव : भाजपा नेत्री की बेटी कांग्रेस में शामिल
    • दादरी में बाइक को टक्कर मार मां के सामने ही बेटे को उतारा मौत के घाट
    • जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या; ऑफिस से 50 मीटर दूर मिले थे घायल…
    • गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ’त, 25 से ज्यादा घायल
    • पंजाब में बिजली संकट के कारण हिला पूरा सिस्टम
    • छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला
    • Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, एथलीट गेब्रियल लैंगटन सिर के बल जमीन पर गिर गए, अस्पताल में भर्ती
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…
    मुख्य समाचार

    तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती कयलविझी अझागिरी बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने के आरोप में मामला दर्ज…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती और पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.के. अझागिरी की बेटी कयलविझी अझागिरी कानूनी मुसीबत में घिर गई हैं। चेन्नई की अडयार पुलिस ने कयलविझी के खिलाफ बैंक मैनेजर को थप्पड़ मारने और डराने-धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

    यह पूरी घटना चेन्नई के अडयार स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग की है, जहां स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की NRI ब्रांच है। यह बिल्डिंग कयलविझी की ही कमर्शियल प्रॉपर्टी है। सबीआई एनआरआई ब्रांच की मैनेजर हर्षिन सिंह ने बिल्डिंग में खराब पड़ी लिफ्ट को लेकर मेंटेनेंस देखने वाले व्यक्ति से शिकायत की थी।

    शिकायत पहुंची मालिक तक

    जब मेंटेनेंस से जुड़ी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो मैनेजर ने इस बात की शिकायत सीधे प्रॉपर्टी मालकिन कयलविझी अझागिरी तक पहुंचाई। इसी लिफ्ट के मुद्दे को लेकर 20 जुलाई को कयलविझी बैंक पहुंचीं। बैंक मैनेजर हर्षिन सिंह के साथ उनकी तीखी बहस हुई और गुस्से में आकर कयलविझी ने मैनेजर को थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना बैंक में लगे CCTV कैमरे में साफ तौर पर रिकॉर्ड हो गई।

    घटना के तुरंत बाद बैंक मैनेजर ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और उन्हें सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया। इसके बाद, SBI की NRI ब्रांच के चीफ मैनेजर नामाशिवायम ने अडयार पुलिस स्टेशन में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। शनिवार को यह CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद अडयार पुलिस ने कयलविझी अझागिरी के खिलाफ मारपीट और डराने-धमकाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया है।

    पांच बार मुख्यमंत्री रहे एम. करुणानिधि

    एम. करुणानिधि (3 जून 1924-7 अगस्त 2018) एक अत्यंत प्रभावशाली भारतीय राजनेता, प्रसिद्ध लेखक और तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रहने वाले दिग्गज नेता थे, जिन्हें उनके समर्थक प्यार से “कलाईनार” यानी कला के विद्वान कहते थे। वह द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) पार्टी के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे और उन्होंने अपने लगभग 60 साल के राजनीतिक करियर में कभी भी कोई चुनावी हार का सामना नहीं किया। राजनीति में आने से पहले उन्होंने एक तमिल पटकथा और संवाद लेखक के रूप में अपनी शुरुआत की और फिल्मों के माध्यम से द्रविड़ आंदोलन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौ’त, 25 से ज्यादा घायल

    July 26, 2026

    पंजाब में बिजली संकट के कारण हिला पूरा सिस्टम

    July 26, 2026

    छात्र आंदोलन को लेकर उद्धव का BJP पर बड़ा हमला

    July 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.