नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा
बिलासपुर, 15 नवंबर 2024/कलेक्टर अवनीश शरण ने आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नगरीय निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित समय सारणी से अवगत कराया। जिसकेे अनुसार वर्तमान विधान सभा निर्वाचक नामावली में दर्ज मतदाता, जिनकी आयु 01 अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे 27 नवम्बर 2024 तक प्रपत्र क-1 में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत कर नगरीय निकाय की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। साथ ही प्रपत्र क, ख, ग में दिनांक 20 नवम्बर 2024 तक दावा आपत्ति कर सकते हैं। सभी दलों को दावा आपत्ति संबंधी प्रपत्रों एवं दावा आपत्ति के निर्धारित समय-सारणी की जानकारी देते हुए बूथ लेबल एजेंट की नियुक्ति किये जाने के संबध में अवगत कराया गया। गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत मतदाता सूची के पुनरीक्षण की समय-सारणी में संशोधन करते हुए प्रपत्र क, ख, एवं ग में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 20 नवंबर 2024 एवं प्रपत्र क-1 में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 27 नवंबर 2024 नियत की गई है। विधानसभा की वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज एवं 01 अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले इच्छुक नागरिक त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज कराने आवेदन कर सकते हैं।
Trending
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
- CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
- बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
- राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
- आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
- अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल

