गरियाबंद। जिले के मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम बम्हनीझोला (कोयबा) में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन शुक्रवार 20 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। शिविर में ग्राम बम्हनीझोला सहित आसपास के गांवों के लोगों के मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। यह शिविर शासकीय प्राथमिक शाला परिसर बम्हनीझोला (कोयबा) में आयोजित किया जायेगा।
Related Articles
Check Also
Close



