नई दिल्ली 09 दिसम्बर 2024। IRCTC की वेबसाइट सोमवार सुबह ही ठप हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि तत्काल टिकट बुकिंग के समय ही IRCTC की साइट ठप है। IRCTC की वेबसाइट पर मैसेज मिल रहा है फिलहाल मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसलिए अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी। कई यूजर्स ने भी सोशल मीडिया पर आउटेज को लेकर शिकायतें की हैं। हालांकि वेबसाइट पर बुकिंग अब चालू हो गई है लेकिन साइट अभी भी बहुत स्लो चल रही है।
जानकारी के अनुसार वेबसाइट आज सुबह 10 बजे के पहले से ही डाउन रही और साइट पर जाने पर मेंटेनेंस का ही मैसेज मिल रहा था। रेलवे या IRCTC की ओर से कोई बयान आया है आखिर वेबसाइट डाउन क्यों है। सुबह 10-11 बजे के बीच तत्काल टिकट की बुकिंग होती है। IRCTC के एप और मोबाइल दोनों में दिक्कत आई। यूजर्स एप भी ओपन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि साइट ओपन होने के बाद मेंटेनेंस का मैसैज मिल रहा था।
डाउनडिटेक्टर ने भी वेबसाइट के आउटेज की पुष्टि की है। IRCTC की सर्विस डाउन होने के बाद एक्स पर TATKAL और IRCTC दोनों कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं। आमतौर पर मेंटेनेंस का काम रात में 11 बजे के बाद होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि कहीं यह साइबर अटैक तो नहीं है।
Trending
- “सेवा_संकल्प_अभियान”
- जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
- सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
- अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
- महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

