मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। चुरहट थाना क्षेत्र के बनियाडोल में तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक, 55 वर्षीय प्रेमवती तिवारी ने ऑटो बुक किया था. वे अपनी बेटी 32 वर्षीय सीता मिश्रा, भतीजे 22 वर्षीय भोले तिवारी और डेढ़ साल के नाती विनायक मिश्रा के साथ कुडिया जा रही थीं. ऑटो में बच्ची मांडवी सिंह, 22 वर्षीय आरती सिंह, 22 वर्षीय रजनीश तिवारी और 45 वर्षीय मोहित रावत भी सवार थे. जब ऑटो बनियाडोल पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. हादसे के बाद घटनास्थल और अस्पताल में चीख-पुकार मच गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन रोते-बिलखते नजर आए. घटना में प्रेमवती तिवारी, सीता मिश्रा और भोले तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 माह की मांडवी ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया. विनायक मिश्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है.
विनायक को बेहतर इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. शवों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है. प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है. एसडीएम नीलेश शर्मा ने बताया कि घायलों के इलाज के लिए हरसंभव मदद की जा रही है. मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी.
Trending
- माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत
- रायपुर-WRS कॉलोनी के तालाब में 24-25 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी …
- अभनपुर में चौकीदार की संदिग्ध मौत: तालाब किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका…
- अडोबी के इंजीनियरिंग डायरेक्टर गौरी शंकर रवींद्रन 10 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Adobe के इंजीनियरिंग डायरेक्टर…
- दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…
- रायपुर-मंत्रिपरिषद की बैठक 05 अगस्त को
- पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
- महानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र

