जशपुरनगर 14 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान एक निजी होटल का शुभारंभ किया। जशपुर शहर में स्थापित होटल वृन्दावन इंपीरियल की होटल सेवा के रूप में शुरूआत हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने होटल प्रबंधन से जुड़े उनके मालिक को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री साय ने उम्मीद जताई की यह होटल यात्रियों एवं पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए अपनी बेहत्तर सेवा प्रदान करेगा। जशपुर जिला सुरम्य वादियों के बीच एक खूबसूरत जिला है। यहां पर्यटन की असीम संभावना है। आने वाले पर्यटकों की संख्या इस बात पर भी निर्भर करेगी कि यहां की होटल इंडस्ट्री किस तरह से अपने मेहमानों को सुविधा देती है। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक रायमुनी भगत, राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव, द्वारिका प्रसाद मिश्र पौराणिक सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Trending
- नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
- सेवा_संकल्प_अभियान”
- 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
- गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
- पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
- ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
- हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…

