Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची, शासकीय सेवाओं में नियुक्ति का रास्ता साफ
    • दक्षिण एशिया से सेशेल्स तक, भारत ने अपनी अंतरिक्ष कूटनीति का बढ़ाया दायरा
    • सरकारी नौकरी का बदला नियम : अब हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर, जानिए क्या-क्या हुआ बदलाव
    • कांग्रेस हाईकमान ने एआईसीसी में किया बड़ा फेरबदल, जगदीश चंद्र को बनाया UP का नया एआईसीसी सचिव
    • “यही बात BJP और RSS को भी समझाएं”, मोहन भागवत के Gen-Z वाले बयान पर अभिजीत दीपके का पलटवार
    • चलती कार में आग लगने से युवक की जिंदा जलकर मौत, ड्राइविंग सीट पर मिला कंकाल
    • थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के स्कूल में छात्र ने की गोलीबारी , हमलवार समेत 2 की हुई मौत…
    • विंक गर्ल’ प्रिया प्रकाश की ड्रेस बनी चर्चा का विषय, ‘भगवा पहनने पर हुआ बवाल, लोगों की सोच पर उठे सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»श्री राजीव लोचन का जन्मोत्सव, भक्तों ने किया दिव्य रूप का दर्शन
    छत्तीसगढ़

    श्री राजीव लोचन का जन्मोत्सव, भक्तों ने किया दिव्य रूप का दर्शन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गरियाबंद 12 फरवरी 2025/ माघ पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्री राजीव लोचन का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर का पट खोला गया। मंदिर के सर्वकार चंद्रभान सिंह ठाकुर ने बताया कि भगवान राजीव लोचन के जन्मोत्सव के अवसर पर राजिम में सदियो से मेला लगते आ रहा है। यह मेला 15 दिनों तक चलता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जगन्नाथपुरी से भगवान जगन्नाथ राजीव लोचन मंदिर दर्शन करने आते है। इस कारण आज के दिन पुरी के मंदिर का पट बंद रहता है। आज राजीव लोचन की प्रतिमा का श्रृंगार पीताम्बरी, चंदन, काछनी से किया गया। ब्रममूहूर्त में भगवान के बाल रूप की आरती की जाती है। भगवान को अनरसा, सूखा मेवा, पिडिया और मिष्ठान का भोग लगाया जाता है। श्री ठाकुर ने बताया कि दोपहर तक भगवान का रूप बाल अवस्था में रहता हैं। 1 बजे के बाद भगवान राजीव लोचन को मुकुट के स्थान पर पगड़ी धारण कर वस्त्र पहनाया जाता है। इस समय वे युवा अवस्था में रहते है। दोपहर 12 बजे के बाद शिखर पर नया ध्वज चढ़ाया गया। आज पंचामृत से अभिषेक कर भगवान राजीव लोचन का सर्वांग स्नान कराया गया। श्रृंगार होने के बाद भगवान श्री राजीव लोचन अत्यंत ही मनमोहक नजर आ रहे हैं। मंदिर का पट प्रातः तीन बजे से रात्रि 8.30 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहता है। उसके बाद आरती होती है। जिसे गौरी आरती कहते है। 15-20 मिनट के लिए पट बंद होता है, जिसमें श्रृंगार उतार दिया जाता है। जिसके बाद भगवान के वृद्धावस्था रूप का दर्शन होता है। भगवान राजीव लोचन शंख, चक्र, पदम, गदा से अलंकृत होते है। साथ में लक्ष्मी और माया उनके साथ होती है।
    तीन क्विंटल फूलों से सजाया मंदिर का गर्भगृह – भगवान श्री राजीवलोचन का गर्भगृह और मंदिर के महामण्डप को तीन क्विंटल से अधिक गेंदा फूलों से खंभे एवं दीवाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया हैं, जो कि बहुत ही आकर्षक दिखाई दे रहा है। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालु इसकी भव्यता और सुन्दरता को देखकर अति प्रसन्न हो रहें है। मंदिरो में रही अच्छी भीड़ इस बार माघ पूर्णिमा से ही श्रध्दालुओं की भीड़ देखने को मिली। श्री कुलेश्वर नाथ मंदिर में कतारबध्द होकर अपने बारी का इंतजार करते रहें। संगम में हर-हर गंगे, हर-हर महादेव, जय राजीव लोचन शब्द से जयकारा होती रही। नारियल धूप अगरबत्ती फूल आदि चढ़ाकर श्रध्दा सुमन अर्पित करते रहें। राजिम कुंभ कल्प के पहले दिन भीड़ अच्छी दिखाई दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची, शासकीय सेवाओं में नियुक्ति का रास्ता साफ

    August 7, 2026

    सरकारी नौकरी का बदला नियम : अब हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर, जानिए क्या-क्या हुआ बदलाव

    August 7, 2026

    राष्ट्रीय टीम में चुनी गईं कांसाबेल की मधु सिदार और बोड़ला की गीता यादव खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर में ले रहीं प्रशिक्षण

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.