Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»टेस्ट क्रिकेट में देखने को मिला 10 हजारवां डक
    खेल

    टेस्ट क्रिकेट में देखने को मिला 10 हजारवां डक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली ।  भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम टेस्ट में तीसरे दिन का खेल काफी रोमांचक रहा। दिन खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट पर 64 रन बना लिए थे और कुल बढ़त 244 रन तक पहुंचा दी। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने जेमी स्मिथ (नाबाद 184) और हैरी ब्रूक (158) की शानदार पारियों की बदौलत अपनी पहली पारी में 407 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 303 रनों की बड़ी साझेदारी कर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन, नयी गेंद मिलने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की और इंग्लैंड के आखिरी 5 विकेट महज 22 रन के भीतर समेट दिए। 

    टेस्ट क्रिकेट में बना अनोखा रिकॉर्ड

    इंग्लैंड की पहली पारी में 6 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। बेन डकेट, ओली पोप, बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी टीम ने 400 से ज्यादा रन बनाते हुए भी 6 बल्लेबाजों को डक पर गंवाया। इंग्लैंड की इस अनोखी उपलब्धि ने रिकॉर्ड बुक में जगह बना ली।

    10 हजार डक का आंकड़ा पार

    भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की और 70 रन देकर 6 विकेट झटके। इनमें से 4 बल्लेबाज — बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर — बिना खाता खोले आउट हुए। इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार डक का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पूरा हुआ। इंग्लैंड के ब्रायडन कार्स टेस्ट इतिहास के 10000वें डक बने। उनके बाद जोश टंग 10001वें और शोएब बशीर 10002वें डक रहे।

    भारत की नजरें जीत पर लगी

    पहला टेस्ट मैच हारने के बाद टीम इंडिया की निगाहें दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज करते हुए 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में बराबरी हासिल करने पर लगी हैं। चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर लगाते हुए इंग्लैंड के सामने विशाल लक्ष्य देने की होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में किस तरह की बल्लेबाजी करती है। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाजों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड की दूसरी पारी में भी इसी लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर थामेगी तिरंगा…

    September 18, 2026

    भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन से हराया, सीरीज 3-0 से की अपने नाम

    September 18, 2026

    Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.