छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर के जंगल में जुआ खेलते पकड़े गए 12 लोग, आईपीएल सट्टा लगा रहे 4 आरोपी भी गिरफ्तार

नवाडीह सिलपहरी के सिरहा जंगल में जुआ खेल रहे 12 आरोपियों को बेलगहना पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। वहीं, आईपीएल पर सट्टा लगवाने वाले चार लोगों को सकरी पुलिस ने हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया है कि सट्टा रैकेट का मुख्य खाईवाल अविनाश माधवानी आईपीएल शुरू होने से पहले ही शहर छोड़कर फरार हो गया था।

बिलासपुर। बेलगहना पुलिस ने ग्राम नवाडीह सिलपहरी के सिरहा जंगल में जुआ खेलते हुए 12 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 13,020 रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन और पांच मोटरसाइकिल जब्त की हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोटा एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि सिरहा जंगल में लगातार स्थान बदलकर जुआ खेला जा रहा है। इस पर कोटा थाना प्रभारी आईपीएस सुमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया और सभी आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार जुआरियों की सूची:

  • मो. इब्राहीम उर्फ सोनू (30), कृष्णनगर
  • संदीप उर्फ चिंटू प्रजापति (40), डिपरापारा
  • बलराम सिंह (32), सिलपहरी
  • तारन दिलहरे (28), करहीकछार
  • परमानंद दास मानिकपुरी (29), केन्दाडांड
  • प्रदीप प्रजापति उर्फ पिंटू (42), डिपरापारा
  • सुरेंद्र कुमार उरेती (30), बरभाठा भेलवाटीकरी
  • संतोष जैन (45), नवाडीह सिलपहरी
  • मनीष कुमार कुर्रे (30), करहीकछार
  • रितेश पटेल उर्फ राजू (25), करहीकछार
  • अंसार अंसारी (34), पंडरापथरा
  • राजू पटेल (36), कोनचरा

आईपीएल पर सट्टा लगाते चार सटोरिए गिरफ्तार

इसी बीच, सकरी पुलिस ने आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आरसीबी और गुजरात के बीच चल रहे मुकाबले पर मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे। टीम ने हाफा गांव में छापेमारी कर आठ मोबाइल, एक एलईडी टीवी, एक सेटअप बॉक्स, 2,260 रुपये नकद और सट्टा-पट्टी जब्त की।

गिरफ्तार आरोपी:

  • राजाराम ध्रुव (28)
  • मविस कनौजे (25)
  • ललित कुमार श्रीवास (40)
  • विनोद श्रीवास (41)

पूछताछ में खुलासा हुआ कि चारों आरोपी मोपका स्थित गार्डन कॉलोनी निवासी अविनाश माधवानी के लिए सट्टा लिख रहे थे। अविनाश ने उन्हें सट्टे की लाइन उपलब्ध कराई थी।

मुख्य खाईवाल फरार

जानकारी के मुताबिक, खाईवाल अविनाश माधवानी आईपीएल शुरू होने से पहले ही शहर छोड़ चुका है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। उसके पकड़े जाने पर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की भी जानकारी मिल सकती है।

ऑपरेशन टीम में शामिल अधिकारी:

  • एसआई हेमंत आदित्य
  • आरक्षक सरफराज खान, नितेश सिंह, सुमंत कश्यप, आशीष शर्मा, अमित पोर्ते

पुलिस आगे की जांच में जुटी है और सट्टेबाजी के इस नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में लगातार कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button