Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी, रायपुर में 11वीं के छात्र पर सहपाठी ने किया हमला…
    • हैवानियत के दौरान चीखी थी मासूम, दरिंदे विनय ने पाइप से किया लहूलुहान; गाजियाबाद रेप केस में सनसनीखेज खुलासा
    • बलरामपुर में एक अधेड़ महिला के साथ गैंगरेप,चीखने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीण फिर जो हुआ…
    • छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ढाई वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्य
    • कर्नाटक के सीएम और उनकी 40 साल पुरानी दोस्त यज्दी रोडकिंग बाइक
    • लालू यादव को मिली राहत, चारा घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इंकार
    • ‘ नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई 90 फीसदी खत्म’ , US-Iran तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
    • पहलगाम आतंकी हमले के मामले में जम्मू की अदालत ने लश्कर चीफ हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट किया जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»बिलासपुर»बिलासपुर न्यूज़: मुआवजे के लिए बोला झूठ, अब पुलिस ने कब्र तक कर दी खोदकर जांच शुरू की
    बिलासपुर

    बिलासपुर न्यूज़: मुआवजे के लिए बोला झूठ, अब पुलिस ने कब्र तक कर दी खोदकर जांच शुरू की

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaJune 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    मुआवजे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर: सरकारी मुआवजा हासिल करने के लिए परिजन किस हद तक जा सकते हैं, इसका चौंकाने वाला मामला बिलासपुर में सामने आया है। यहां एक मृतक के परिवार ने सामान्य बीमारी से हुई मौत को सांप के काटने की घटना बताकर तीन लाख रुपये का मुआवजा हासिल किया। मामले का खुलासा होने पर बिल्हा पुलिस ने दोबारा जांच शुरू की और शनिवार को कब्र से शव निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया।

    पोड़ी गांव का मामला, झूठी कहानी से मिला मुआवजा
    बिल्हा थाना क्षेत्र के पोड़ी गांव निवासी शिवकुमार घृतलहरे (36) की मौत को लेकर यह कार्रवाई की गई है। शुरुआत में परिजनों ने दावा किया कि शिवकुमार की मौत सांप के काटने से हुई थी। इसी आधार पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की गई और शासन से तीन लाख रुपये का मुआवजा प्राप्त किया गया। लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि मृतक के शरीर पर कहीं भी सांप के काटने का निशान नहीं था।

    शराब और ज़हर बना मौत की वजह
    12 नवंबर 2023 को शिवकुमार को उल्टी और मुंह से झाग आने की शिकायत पर बिल्हा सीएचसी लाया गया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे सिम्स रेफर किया गया, जहां 14 नवंबर को उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि मौत का कारण शराब और जहरीले पदार्थ का सेवन था। इसके बावजूद परिजनों ने झूठा बयान देकर सांप काटने की बात कही, जिससे उन्हें सरकारी मुआवजा मिल सके।

    कब्र खोदकर दोबारा पोस्टमार्टम, कई लोगों पर FIR
    पुलिस ने शनिवार को तहसीलदार की उपस्थिति में शव को कब्र से निकालकर सिम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराया। पूछताछ में मृतक के परिजनों ने स्वीकार किया कि वकील कामता प्रसाद साहू की सलाह पर उन्होंने मुआवजा पाने के लिए झूठ बोला। इस साजिश में मृतक के पिता पराग दास, भाई हेमंत कुमार, पत्नी नीता और पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टर प्रियंका सोनी भी शामिल हैं। सभी पर धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

    विधानसभा में उठा था मामला, कई केस की हो रही जांच
    यह पहला मामला नहीं है। जिले में इस तरह के कई मामलों का पहले भी खुलासा हो चुका है, जिनमें सामान्य बीमारी से मौत को सांप काटने का मामला बनाकर मुआवजा लिया गया। विधानसभा में भी इन मामलों को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक जांच शुरू की थी। जांच में कई डॉक्टरों और स्टाफ की मिलीभगत सामने आई है। पुलिस अब सभी संबंधितों के बयान दर्ज कर सच्चाई की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में आदिवासी विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में ढाई वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्य

    July 14, 2026

    महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 13, 2026

    रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.