Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»8 गेंद में 7 छक्के, काइरन पोलार्ड का CPL में आया तूफान, केवल 29 गेंद खेलकर टी-20 में बना दिया महारिकॉर्ड
    खेल

    8 गेंद में 7 छक्के, काइरन पोलार्ड का CPL में आया तूफान, केवल 29 गेंद खेलकर टी-20 में बना दिया महारिकॉर्ड

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीपीएल में काइरन पोलार्ड  ने बवाल मचा दिया है. कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 के 19वें मैच पोलार्ड ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है जिसे देखकर विश्व क्रिकेट हैरत में हैं.  ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए पोलार्ड ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ मैच में 29 गेंद पर 65 रन की पारी खेली, अपनी पारी में पोलार्ड ने 2 चौके और 8 छक्के लगाए. पोलार्ड की पारी में सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने 8 गेंद में 7 छक्के लगाए. 

    इंटरनेशनल क्रिकेट से अलग कर चुके पोलार्ड इस समय 38 साल के हैं और इस उम्र में भी गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे हैं. इस मैच में पोलार्ड एक समय में 13 गेंद पर 12 रन ही बना पाए थे लेकिन इसके बाद ब्रायन लारा के स्टेडियम में उनका तूफान आया और धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी कर गेंदबाजों को तहस-नहस कर दिया. इसके बाद पोलार्ड ने केवल 16 गेंद पर 53 रन ठोक दिए और कुल मिलाकर 29 गेंद पर 65 रन की तूफानी पारी खेली. 

    काइरन पोलार्ड ने 21 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. विस्फोटक पोलार्ड ने नवीन बिदाईसी के एक ओवर में 3 छक्के लगाए तो वहीं इसके बाद वकार सलामखेल के ओवर में लगातार 4 छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. पोलार्ड ने 224.13 की स्ट्राइक रेट से धमाकेदाक अंदाज में बल्लेबाजी की और फैन्स को रोमांच के सागर में गोते लगाने का मौका दिया. पोलार्ड ने निकोलस पूरन के साथ चौथे विकेट के लिए केवल 49 गेंदों पर 90 रन की तूफानी साझेदारी की और टीम के स्कोर को 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन पर ले जाने में सफल रहे. 

    इस मैच को शाहरुख खान की टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 12 रन से जीत लिया. सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स  की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन ही बना सकी. काइरन पोलार्ड को उनके धमाकेदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. 

    काइरन पोलार्ड ने रचा इतिहास

    काइरन पोलार्ड ने अब टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. पोलार्ड के नाम अब टी-20 क्रिकेट में 1470 रन दर्ज हो गए हैं. इस समय क्रिस गेल टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. गेल के नाम टी-20 क्रिकेट में कुल 14562 रन दर्ज है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने

    May 13, 2026

    रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR

    May 12, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.