Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»क्रूरता की हद पार करते हुए आरोपी ने पेचकस से बच्चे की एक आंख निकाल ली,आरोपी पिता गिरफ्तार…
    क्राइम

    क्रूरता की हद पार करते हुए आरोपी ने पेचकस से बच्चे की एक आंख निकाल ली,आरोपी पिता गिरफ्तार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली – देश की राजधानी दिल्ली में दो दिन पहले बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 12 साल के बच्चे के सिर पर पत्थर से वार किया गया था। बेरहम पिता की क्रूरता इस कदर हावी थी कि उसने पेचकस से बच्चे की एक आंख निकाल ली। इतना ही नहीं, कलयुगी पिता ने बेटे का कान काटने की भी कोशिश की थी।

    आपको बता दें कि पूरा मामला दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके का है। यहां पति-पत्नी के बीच पिछले एक सप्ताह से लगातार झगड़ा चल रहा था। आपसी विवाद के बाद पत्नी नाराज होकर अपनी चाची के घर चली गई थी। पत्नी से बदला लेने के इरादे से आरोपी पिता ने बेटे की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी वाजिद ने पहले पत्थर से कूचकर बच्चे की हत्या की, फिर उसकी आंख निकाल ली। इसके बाद उसने खुद घटना का वीडियो बनाया और पत्नी को भेजकर बताया कि बेटे की लाश झाड़ियों में पड़ी है, जाकर उठा ले।

    पत्नी का गुस्सा बेटे पर

    मृतक अल्तमश 12 साल का था और वह अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क की झुग्गी में रहता था। परिवार में उसकी मां मुमताज, भाई अमन और वशीर, बहन ईरम और सौतेला पिता वाजिद शामिल हैं, जबकि एक बहन की शादी हो चुकी है। अल्तमश की बहन ईरम के मुताबिक, साल 2019 में उनके पिता शफीक का निधन हो गया था। इसके कुछ महीनों बाद मां ने वाजिद से दूसरी शादी कर ली। वाजिद पहले से शादीशुदा था और रिक्शा चलाता था। बीते एक हफ्ते से मुमताज और वाजिद के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। मारपीट से तंग आकर मुमताज पड़ोस में रहने वाली अपनी चाची के घर चली गई थी। इस दौरान वाजिद उसे वापस बुलाने का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर बेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दे चुका था।

    सौतेला पिता था आरोपी

    अल्तमश की हत्या के बाद पिता पर जान से मारने का आरोप लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो सामने आया कि बच्चे की हत्या उसके सौतेले पिता ने की है। उसके जैविक पिता की छह साल पहले मौत हो चुकी थी, जिसके बाद मां ने दूसरी शादी की थी। आरोपी वाजिद भी पहले से शादीशुदा था। फिलहाल पुलिस ने उसके फोन नंबर को सर्विलांस पर लिया और देर रात उसे शाहदरा से गिरफ्तार कर लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…

    May 13, 2026

    मालिक से नाराज ड्राइवर बना ‘लुटेरा’, बेटे के साथ मिलकर रची 18 लाख लूट की साजिश, गिरफ्तार

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.