Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन-स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…
    • वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता-नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत
    • माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम
    • बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»T20 worldcup 2026 :- साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में भारत की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं दो बड़े बदलाव
    खेल

    T20 worldcup 2026 :- साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में भारत की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं दो बड़े बदलाव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 की ग्रुप स्‍टेज में अजेय भारत अब सुपर-8 स्‍टेज में अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। ये मुकाबला रविवार 22 फरवरी को भारतीय समयानुसार, शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेगी। ऐसे में इस मैच में भी टीम इंडिया में दो अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    खाता भी नहीं खोल सके अभिषेक

    भारत के स्‍टार बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का लीग स्टेज बहुत बुरा रहा है। वह बतौर ओपनर खेले गए तीनों मैचों में अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं। वह लगातार तीन बार डक पर आउट हुए हैं और इसी वजह से सुपर 8 के लिए इंडिया की प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं। भारत के पास शीर्ष पर संजू सैमसन के रूप में एक विकल्प मौजूद है। वे नामीबिया के खिलाफ अभिषेक की गैरमौजूदगी में खेले थे, लेकिन सिर्फ 22 रन ही बना सके थे।

    संजू सैमसन शुरुआती रेस में थोड़े आगे

    अभिषेक की मुश्किलें खास तौर पर चिंता की बात है, क्योंकि यह उनका पहला टी20 वर्ल्ड कप है और वे अभी तक टूर्नामेंट में कुछ भी नहीं कर पाए हैं। दूसरी ओर सैमसन ने भी एक मौके को भुनाने में सफल नहीं रहे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट के लिए फैसला लेना आसान नहीं होगा। बड़ा सवाल यह है कि क्या सैमसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 के पहले मैच में अभिषेक की जगह लेंगे? हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं है, लेकिन संजू सैमसन शुरुआती जगह की रेस में थोड़े आगे दिख रहे हैं।

    वाशिंगटन सुंदर की होगी छुट्टी

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया दो बदलावों के साथ उतर सकती है और ये दूसरा बदलाव वाशिंगटन सुंदर के रूप में होगा। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में सुंदर को वापसी का मौका मिला था, लेकिन वह उम्‍मीदों पर खरे नहीं उतर सके थे। उन्‍हें उस मैच में बल्‍लेबाजी का मौका नहीं मिला था, जबकि गेंद से भी कुछ नहीं कर सके थे। उन्‍होंने अपने चार ओवर के स्‍पेल में 36 रन दिए और कोई विकेट भी नहीं ले सके। उनकी जगह अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है, जिन्‍हें पिछले मैच में आराम दिया गया था।

    भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

    ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर/अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

    भारत बनाम साउथ अफ्रीका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

    टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और साउथ अफ्रीका के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक इन दोनों टीमों का सामना कुल 35 बार हुआ है। इनमें से भारत ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है तो 13 मैचों में प्रोटियाज ने सफलता प्राप्‍त की है। टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत 5-2 से आगे है। इन दोनों के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप में आखिरी मुकाबला 2024 का फाइनल था, जिसमें टीम इंडिया ने 7 रन से जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्‍जा जमाया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर

    July 4, 2026

    टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा

    July 3, 2026

    मेक्सिको की जीत का जश्न मातम में बदला, चार फैंस की मौत

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.