Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रेमी के साथ बहन को आपत्तिजनक हालत में देख भाई ने खोया आपा युवक की कर दी हत्या…
    • ‘किसिंग कार’:महिला मित्र ने लिपस्टिक से करीब 3400 होठों के निशान बनाए वायरल Video पर 55 लाख व्यूज; अब कटा चालान…
    • घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
    • नवा रायपुर अटल नगर में सेक्टर-12 फेस-2 के आवास निर्माण का होगा शुभारंभ
    • CG –भिलाई में हमर क्लीनिक की स्टाफ नर्स ने की आत्महत्या,किराए के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव…
    •  क्रीमी लेयर मामले में केंद्र सरकार ने SC से मांगा स्पष्टीकरण, क्या होगा 2025 बैच के OBC उम्मीदवारों पर इसका असर ?
    • अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 3 FIR में गिरफ्तारी पर रोक, 30 नवंबर तक नहीं होगी सख्त कार्रवाई
    • CJP ने बढ़ाई टीम, राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के साथ पांच नए राष्ट्रीय महासचिवों की नियुक्ति, जानें किसे मिला जिम्मा?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»एक महीने के बच्चे का 1.5 लाख रूपए में सौदा, पुलिस ने माता-पिता और खरीदारों को किया गिरफ्तार
    क्राइम

    एक महीने के बच्चे का 1.5 लाख रूपए में सौदा, पुलिस ने माता-पिता और खरीदारों को किया गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेडक, तेलंगाना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक आदिवासी माता-पिता ने अपने एक महीने के नवजात बच्चे को 1.5 लाख रूपए में बेच दिया। यह मामला मेडक जिले के हवेली घनपुर मंडल के लिंगासनिपल्ली थांडा की है, जहाँ 25 वर्षीय केतावथ मंजुला ने इसी साल 10 फरवरी को मेडक मातृ एवं शिशु देखभाल केंद्र में बेटे को जन्म दिया। जन्म के करीब एक महीने में ही उसने अपने पति महेश के साथ मिलकर अपने बच्चे को कामारेड्डी जिले के भिकनूर मंडल के कांचेरला गांव के नागाराजू और उसकी पत्नी स्वप्ना को बेच दिया।

    5 लाख की थी डिमांड, फिर डेढ़ लाख में हुआ सौदा

    मंजुला और महेश की मुलाकात नागाराजू और स्वप्ना से 4 मार्च को मेडक में हुई। इसके बाद उन्होंने बच्चे के सौदे की बात की। शुरुआत में मंजुला और महेश ने 5 लाख रूपए की डिमांड की, लेकिन फिर डेढ़ लाख में सौदा हुआ। 4 मार्च को ही मेडक के शालीपेट गांव में स्टाम्प पेपर पर लिखित समझौता कर मंजुला और महेश ने अपने बच्चे को नागाराजू और स्वप्ना को बेच दिया। इसके बाद दोनों ने उस बच्चे को अपने रिश्तेदारों नरसोला राजू और उसकी पत्नी रजिथा को सौंप दिया, जो कामारेड्डी जिले के भिकनूर मंडल में कंचेरला गांव में रहते हैं।

    पुलिस ने किया गिरफ्तार

    आंगनवाड़ी में मंजुला की अनुपस्थिति से आईसीडीएस पर्यवेक्षक पारला विजयलक्ष्मी को शक हुआ क्योंकि उनके घर पर ताला लगा मिला। पड़ोसियों ने बताया कि मंजुला और महेश अपने रिश्तेदारों के पास चले गए। बाद में चेगुंटा में जब उन्हें बिना बच्चे के बिना देखा गया , तो इस बारे में विजयलक्ष्मी को सूचित किया गया। विजयलक्ष्मी ने हवेली घनपुर पुलिस के साथ जाकर दोनों से इस बारे में पूछताछ की और इसी दौरान दोनों ने बच्चा बेचने की बात कबूल की। मेडक डीएसपी प्रसन्ना कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बच्चे के माता-पिता, मध्यस्थों और खरीदारों को गिरफ्तार कर लिया। वहीँ बच्चे को कामारेड्डी से मेडक के सखी केंद्र में भेज दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी के साथ बहन को आपत्तिजनक हालत में देख भाई ने खोया आपा युवक की कर दी हत्या…

    August 25, 2026

    शक के चलते पिता ने दोस्त संग मिलकर की बेटी की हत्या, दोनों गिरफ्तार

    August 24, 2026

    पैसों के लालच में मां ने ही 2 नाबालिग बेटियों का कराया रेप, दोनों लड़कियां निकलीं प्रेग्नेंट

    August 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.