Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल  पुराने  मानसून का इतिहास सुरक्षित…
    • केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
    • रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
    • जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
    • परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
    • दीपावली : दीप जलें, मन का अंधकार मिटे
    • पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»NAMAN अवॉर्ड: शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर और राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा
    खेल

    NAMAN अवॉर्ड: शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर और राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से 15 मार्च को नई दिल्ली में वार्षिक NAMAN अवॉर्ड्स सेरेमनी के आयोजन की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अवॉर्ड पाने वालों में भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं। एक रिपोर्ट में पहले कहा गया था कि बीसीसीआई भारतीय टीम के उन सदस्यों को सम्मानित करने की योजना बना रहा है, जो 5 आईसीसी ट्रॉफी जीत का हिस्सा रहे, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025, महिला वर्ल्ड कप 2025, U19 वर्ल्ड कप 2025, U19 महिला वर्ल्ड कप 2025 और T20 वर्ल्ड कप 2026 शामिल हैं।

    गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

    रिपोर्ट के अनुसार, शुभमन गिल को 15 मार्च को बीसीसीआई की ओर से क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिलने वाला है। पंजाब के इस बल्‍लेबाज ने पिछले साल टेस्ट और वनडे में रोहित शर्मा से कमान संभालने के बाद तेजी से तरक्की की है। बतौर बल्‍लेबाज वह खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट और वनडे इंटरनेशनल में शानदार रहे हैं। हालांकि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उतने अच्‍छे नहीं रहे। गिल ने अभी तक भारत के कप्तान के तौर पर कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है।

    द्रविड़ को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

    वहीं, भारत के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जिताया था। उन्हें इस उपलब्धि के लिए कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाने वाला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई के आयुष म्हात्रे को घरेलू लिमिटेड ओवर क्रिकेट में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड दिया जाएगा।

    मिताली राज को भी लाइफटाइम अवॉर्ड

    इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत की पूर्व महिला कप्तान मिताली राज को भी लाइफटाइम अवॉर्ड मिलने वाला है और बीसीसीआई इस पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को घरेलू क्रिकेट में बेस्ट एसोसिएशन के तौर पर सम्मानित किया जाएगा।

    अवॉर्ड सेरेमनी में सम्‍मानित होंगे टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 के विजेता

    बीसीसीआई की इस अवॉर्ड सेरेमनी में पिछले साल ग्लोबल टूर्नामेंट में भारत की शानदार सफलता को सम्मानित किया जाएगा। पुरुषों के T20 वर्ल्ड कप 2026 के विजेताओं के अलावा, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम को भी बुलाया जाएगा। साथ ही सीनियर महिला टीम और भारत की अंडर-19 लड़कों और लड़कियों की टीमों को भी बुलाया जाएगा, जिन्होंने 2025 में ICC ट्रॉफी जीती थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking News : कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड

    November 4, 2026

    भारत vs न्यूजीलैंड: कोहली ने बनाया रिकॉर्ड, वनडे में तीसरे नंबर पर ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

    November 4, 2026

    भारत के खिलाफ वनडे मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, डेवोन कॉनवे मैच से बाहर

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.