Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक हादसा:11 साल के बच्चे ने पिकअप वैन से 10 बौद्ध भिक्षुओं को रौंदा, पर कोई सजा नहीं होगी…
    • कोखराज टोल प्लाजा में बीते 26 जून को एलपीजी से भरे टैंकर में विस्फोट हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत …
    • ज्यादातर बच्चे जिस उम्र में खेल-कूद में व्यस्त रहते है वहीं 14 साल के जैनम जैन ने AI कंपनी शुरू कर कम उम्र में बड़ी पहचान बना ली…
    • पुलिस ने मीट शॉप के मालिक और 1 वर्कर को पकड़ा,मटन के नाम पर बीफ की सप्लाई किए जाने का मामला आया सामने…
    • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों में ‘युक्तियुक्तकरण’ नीति पर लगी मुहर, खारिज हुईं 24 याचिकाएं
    • आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों का सपना कितना व्यावहारिक? सबसे बड़ी चुनौती…
    • टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा
    • विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) का गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»अदाणी टोटल गैस ने दिलाया भरोसा, चुनौतियों के बावजूद उपभोक्ताओं को बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध…
    व्यापार

    अदाणी टोटल गैस ने दिलाया भरोसा, चुनौतियों के बावजूद उपभोक्ताओं को बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बीच अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने अपने औद्योगिक ग्राहकों को एक बड़ी सौगात दी है. कंपनी ने अतिरिक्त प्राकृतिक गैस की कीमतों में कटौती करने का फैसला लिया है. ये नई दरें 16 मार्च, 2026 की सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी.

    फैसले पर कंपनी ने क्या कहा?

    कंपनी ने साफ किया कि अपस्ट्रीम गैस की कीमतों में आई नरमी का फायदा सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से ये कदम उठाया गया है. ATGL के अनुसार, “इस संशोधन का लक्ष्य मौजूदा आपूर्ति बाधाओं के दौरान सिस्टम की स्थिरता और गैस के समान डिस्ट्रीब्यूशन को बनाए रखना है.”

    सप्लाई चेन पर युद्ध का असर

     मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे भारत की LNG आपूर्ति में बाधा आई थी. इस संकट की वजह से अदाणी टोटल गैस ने पहले वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों से अपनी अनुबंधित मात्रा में 40% तक की कटौती करने का आग्रह किया था. इस सीमा से अधिक गैस का उपयोग करने पर स्पॉट मार्केट की महंगी दरें लागू की गई थीं, जिन्हें अब कम कर दिया गया है.

    सीएनजी और घरेलू पीएनजी ग्राहकों पर क्या होगा असर?

    आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि इस बदलाव का असर उनके मासिक बजट पर नहीं पड़ेगा. अदाणी टोटल गैस अपनी कुल सप्लाई का लगभग 70% घरेलू सोर्स से हासिल करती है, जिसका उपयोग सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस के लिए किया जाता है. इन सेगमेंट में कीमतें पहले की तरह ही स्थिर बनी हुई हैं.

    कंपनी ने कहा कि औद्योगिक ग्राहकों को होने वाली 80% आपूर्ति के संबंध में उन्होंने गेल इंडिया लिमिटेड से कुछ स्पष्टीकरण मांगे हैं. फिलहाल, अतिरिक्त गैस के प्रावधानों से जुड़ी दूसरी शर्तें पहले की तरह ही लागू रहेंगी. अदाणी टोटल गैस ने भरोसा दिलाया है कि वो चुनौतियों के बावजूद सभी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं के हितों को देखते हुए बिना रुकावट सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सोने की कीमतों में 3220 रुपये की तेजी, चांदी भी 5000 रुपये उछली

    July 3, 2026

    kotak, SBI बैंक और Adani Ports समेत इन शेयरों में आज दिखी बिकवाली, जानिए कितनी गिरी कीमतें

    July 3, 2026

    ऐप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन की कीमत सुनकर छूट जाएगा पसीना

    July 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.