Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर का बेहतर क्रियान्वयन देखने आए देशभर की विद्युत वितरण कंपनियों के प्रतिनिधि
    • अजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
    • उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता-उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
    • ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • Breaking : पूर्व एडवोकेट जनरल कनक तिवारी? जीवनभर संविधान पर लिखा, और संविधान दिवस को ही कहा अलविदा
    • सर्वे में बड़ा दावा : UP में bjp-sp में कड़ी टक्कर का अनुमान, NDA को 181 से 226 , INDIA गठबंधन को 174 से 219 सीटें
    • 65 साल होते ही काम बंद करने का नियम रद्द, इन्हें मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»Breaking : पूर्व एडवोकेट जनरल कनक तिवारी? जीवनभर संविधान पर लिखा, और संविधान दिवस को ही कहा अलविदा
    BREKING NEWS

    Breaking : पूर्व एडवोकेट जनरल कनक तिवारी? जीवनभर संविधान पर लिखा, और संविधान दिवस को ही कहा अलविदा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और प्रख्यात लेखक कनक तिवारी का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें दुर्ग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। संविधान के जानकार और संवैधानिक मूल्यों पर व्यापक लेखन करने वाले कनक तिवारी का निधन संयोग से 26 नवंबर यानी ‘संविधान दिवस’ के दिन ही हुआ।

    26 जुलाई 1940 को जन्मे कनक तिवारी छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक और बौद्धिक जीवन की एक प्रमुख हस्ती थे, जिनकी पहचान केवल अदालत के गलियारों तक सीमित नहीं थी। उन्होंने एक प्राध्यापक, पत्रकार, अधिवक्ता और लेखक के रूप में समाज को अपनी सेवाएं दीं। उनके लेखन और सार्वजनिक कार्यों पर महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, डॉ. भीमराव अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया और भगत सिंह के विचारों का गहरा प्रभाव था।

    अंग्रेजी के प्रोफेसर से पत्रकारिता और वकालत का सफर

    कनक तिवारी ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर के रूप में की थी। पत्रकारिता में कदम रखने से पहले उन्होंने करीब आठ से नौ वर्षों तक विभिन्न कॉलेजों में अध्यापन किया। इसके बाद वे प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स, नवभारत और नागपुर टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे।

    पत्रकारिता के साथ-साथ उन्होंने कानून की पढ़ाई भी जारी रखी और वर्ष 1971 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) के साथ एलएलबी की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने वकालत शुरू की और अपनी गहरी विद्वता के बल पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता बने।

    2019 में महाधिवक्ता पद और इस्तीफे का चर्चित विवाद

    जनवरी 2019 में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने के बाद कनक तिवारी को छत्तीसगढ़ का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था। हालांकि, जून 2019 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया और राज्य सरकार ने उनके स्थान पर सतीश चंद्र वर्मा को नियुक्त किया। इस पद से उनकी विदाई काफी चर्चा में रही थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है और उसे स्वीकार कर लिया गया है, लेकिन कनक तिवारी ने सार्वजनिक रूप से किसी भी इस्तीफे का पत्र सौंपने से इनकार कर दिया था। उन्होंने सवाल उठाया था कि जब उन्होंने इस्तीफा दिया ही नहीं, तो उसे स्वीकार कैसे किया जा सकता है।

    मजदूर आंदोलन और आदिवासी अधिकारों के प्रखर समर्थक

    कनक तिवारी छत्तीसगढ़ के मजदूर आंदोलन और इसके प्रमुख नेता शंकर गुहा नियोगी (जिनकी 1991 में हत्या कर दी गई थी) से जुड़े कानूनी मामलों में भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। आदिवासी समाज की पीड़ा और उनके अधिकार उनके लेखन के केंद्र में रहे। उनका मानना था कि जल, जंगल और पहाड़ आदिवासी जीवन का आधार हैं और इन प्राकृतिक संसाधनों पर उन्हीं का अधिकार होना चाहिए।

    उनकी चर्चित कृतियों में शामिल हैं:

    • आदिवासी उपेक्षा की अंतर्कथा: ब्रिटिश हुकूमत से 21वीं सदी तक
    • संविधान और हम भारत के लोग
    • फिर से हिंद स्वराज
    • बस्तर: लाल क्रांति बनाम ग्रीन हंट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हो रहा है आयोजित

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़: पांच आदिवासी युवाओं का चयन प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट अमेरिका में ,लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण…

    November 21, 2026

    IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंचे PM मोदी,विशेष स्मारक सिक्का किया जारी…

    November 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.