Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर का बेहतर क्रियान्वयन देखने आए देशभर की विद्युत वितरण कंपनियों के प्रतिनिधि
    • अजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
    • उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता-उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
    • ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • Breaking : पूर्व एडवोकेट जनरल कनक तिवारी? जीवनभर संविधान पर लिखा, और संविधान दिवस को ही कहा अलविदा
    • सर्वे में बड़ा दावा : UP में bjp-sp में कड़ी टक्कर का अनुमान, NDA को 181 से 226 , INDIA गठबंधन को 174 से 219 सीटें
    • 65 साल होते ही काम बंद करने का नियम रद्द, इन्हें मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»65 साल होते ही काम बंद करने का नियम रद्द, इन्हें मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत…
    राष्ट्रीय

    65 साल होते ही काम बंद करने का नियम रद्द, इन्हें मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली हाईकोर्ट ने ताजमहल समेत देश के दूसरे संरक्षित स्मारकों में काम करने वाले लाइसेंसधारी फोटोग्राफरों को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के उस नियम को रद्द कर दिया है जिसके तहत स्मारकों में फोटोग्राफी करने वाले लोगों के लिए काम करने की अधिकतम उम्र 65 साल तय की गई थी. कोर्ट ने साफ कहा कि सिर्फ उम्र के आधार पर किसी व्यक्ति से उसका काम और कमाई का जरिया नहीं छीना जा सकता.

    उम्र नहीं, काम करने की क्षमता होनी चाहिए आधार

    जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस दिनेश भट्ट की बेंच ने कहा कि ये फोटोग्राफर ASI के कर्मचारी नहीं हैं..बल्कि खुद अपना काम करते हैं. ऐसे में अगर कोई फोटोग्राफर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ है और अपना काम करने में सक्षम है तो उसे सिर्फ 65 साल की उम्र होने के कारण काम से नहीं रोका जा सकता.

    कोर्ट ने कहा कि इन फोटोग्राफरों में कई लोग पिछले 30 से 40 साल से इसी पेशे से जुड़े हैं. फोटोग्राफी ही उनकी कमाई का एकमात्र जरिया है. उनके पास कोई दूसरा हुनर या काम नहीं है. ऐसे में उम्र के नाम पर उनका लाइसेंस खत्म करना उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर डालने जैसा है.

    दिल्ली हाई कोर्ट ने ASI के 2017 के नियम को किया रद्द

    हाईकोर्ट ने ASI की साल 2017 की पॉलिसी के क्लॉज 9.3 को रद्द कर दिया. इसी नियम में लाइसेंसधारी फोटोग्राफरों के लिए 65 साल की उम्र की सीमा तय की गई थी. इस नियम को चुनौती देते हुए ताजमहल में फोटोग्राफी करने वाले कुछ फोटोग्राफरों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. उनका कहना था कि वे कई दशकों से इसी काम के जरिए अपना और अपने परिवार का खर्च चला रहे हैं. उम्र की सीमा लागू होने से उनका रोजगार छिन जाएगा.

    ASI ने दिया था युवाओं को मौका देने का तर्क

    सुनवाई के दौरान ASI ने उम्र की सीमा का बचाव करते हुए कहा था कि इससे युवा फोटोग्राफरों को काम करने का मौका मिलेगा. साथ ही स्मारकों में भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. ASI ने यह भी चिंता जताई थी कि कुछ लाइसेंसधारी खुद काम करने के बजाय अपने नाम पर दूसरे लोगों से फोटोग्राफी करवाते हैं. हालांकि, हाईकोर्ट ने इन दलीलों के आधार पर सभी फोटोग्राफरों पर उम्र की पाबंदी लगाने को सही नहीं माना.

    60 साल के बाद मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट देना होगा

    दिल्ली हाई कोर्ट ने फोटोग्राफरों को राहत देने के साथ उनकी फिटनेस को लेकर भी कुछ शर्तें तय की हैं. अब 60 साल की उम्र पूरी करने के बाद ASI उनसे रजिस्टर्ड डॉक्टर का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट मांग सकता है. इसके अलावा 65 साल की उम्र पार करने के बाद भी ASI उनकी शारीरिक क्षमता की जांच या मेडिकल टेस्ट करा सकता है.

    अपने लाइसेंस पर दूसरे को काम नहीं करने दे सकेंगे

    कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया कि किसी फोटोग्राफर को अपना लाइसेंस किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल करने या उसके जरिए काम करवाने की इजाजत नहीं होगी. अगर कोई लाइसेंसधारी ऐसा करता पाया गया तो ASI उसका लाइसेंस तुरंत वापस ले सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सर्वे में बड़ा दावा : UP में bjp-sp में कड़ी टक्कर का अनुमान, NDA को 181 से 226 , INDIA गठबंधन को 174 से 219 सीटें

    November 26, 2026

    पैकेज्ड फूड पर अब लगाने होंगे हाई-फैट, हाई-शुगर या हाई-सॉल्ट चेतावनी के लेबल, SC का फैसला

    November 26, 2026

    देश का पथप्रदर्शक : हमारा संविधान

    November 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.