Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
    • नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
    • ‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग
    • आपत्तिजनक हालत में नहाते हुए दिखा स्कूल का Principal  निलंबित, तैरना सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया बांध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»मिडिल ईस्ट युद्ध : भारतीय कंपनी को लगा झटका, 12000 करोड़ रुपये के निवेश पर मंडराया खतरा
    व्यापार

    मिडिल ईस्ट युद्ध : भारतीय कंपनी को लगा झटका, 12000 करोड़ रुपये के निवेश पर मंडराया खतरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते देश की कम से कम 800 छोटी-मझोली कंपनियों के निवेश पर खतरा मंडरा रहा है। इन कंपनियों ने पिछले छह महीनों में यूएई में 12,000 करोड़ रुपये (1.3 अरब डॉलर) का निवेश किया है। अमरीका-ईरान संघर्ष से रिटेल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित है, क्योंकि इस सेक्टर की 280 भारतीय कंपनियों ने यूएई में 6 माह में करीब 40 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। जानकारों का कहना है कि खाड़ी देशों में तनाव से भारतीय एसएमई कंपनियां अधिक जोखिम में हैं। ईरान संकट के कारण सीमित आपूर्ति, माल ढुलाई की लागत बढ़ने, आवाजाही में रुकावट और भुगतान के साथ नकदी प्रवाह में आई रुकावट ने परेशानी बढ़ा दी है।

    उत्पादन पर पड़ी मार

    बढ़ते संघर्ष का असर अब भारत की पेट्रोकेमिकल आपूर्ति श्रृंखला पर गंभीर रूप से दिखने लगा है। इससे पॉलिमर (प्लास्टिक कच्चे माल) की कीमतें रेकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई हैं। प्लास्टिक प्रसंस्करण उद्योग ठप होने की स्थिति में आ गया है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में 50% इकाइयों ने उत्पादन बंद कर दिया है। पीपी (पॉलिप्रॉपलीन), हाई डेंसिटी पॉलिएथिलीन (एचडीपीई), लिनियर लो – डेंसिटी पॉलिएथिलीन (एलएलडीपीई), पीवीसी व पीईटी रेजिन जैसे पॉलिमर की कीमतों में 78% तक बढ़ोतरी हुई है। कच्चे माल की उपलब्धता भी घटी है। इससे जो इकाइयां 100 टन प्रति माह उत्पादन करती थीं, अब वह घटकर 20 टन तक रह गया है।

    मेवों की कीमतें बढ़ीं

    पश्चिम एशिया में जारी तनाव से ड्राई फ्रूट बाजार में कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। व्यापारियों के मुताबिक, आपूर्ति बाधित होने की वजह से कई ड्राई फ्रूट्स के दाम 20 से 50% तक बढ़ गए हैं। दिल्ली के मशहूर खारी बावली बाजार में व्यापारी पुराने स्टॉक के सहारे काम चला रहे हैं। कारोबारियों ने कहा कि बादाम, अंजीर, पाइन नट्स, खजूर और जड़ी-बूटियों की सप्लाई पूरी तरह रुक गई है। इसके अलावा पश्चिम एशिया से आने वाली कई औषधीय जड़ी-बूटियों की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। अगर मौजूदा स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अगले हफ्ते 53 कंपनियों में डिविडेंड पाने का मौका, हो सकती है कमाई?

    August 23, 2026

    दूरसंचार विभाग का नया नियम: एक व्यक्ति के नाम पर होंगे अधिकतम 9 सिम

    August 21, 2026

    विदेशी कंपनी खरीदने वाली पहली भारतीय एजेंसी PR का डंका: एडफैक्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया की SenateSHJ को खरीदकर रचा इतिहास

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.