Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर का बेहतर क्रियान्वयन देखने आए देशभर की विद्युत वितरण कंपनियों के प्रतिनिधि
    • अजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
    • उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता-उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
    • ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • Breaking : पूर्व एडवोकेट जनरल कनक तिवारी? जीवनभर संविधान पर लिखा, और संविधान दिवस को ही कहा अलविदा
    • सर्वे में बड़ा दावा : UP में bjp-sp में कड़ी टक्कर का अनुमान, NDA को 181 से 226 , INDIA गठबंधन को 174 से 219 सीटें
    • 65 साल होते ही काम बंद करने का नियम रद्द, इन्हें मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Samsung Galaxy Book 6 सीरीज लांच
    तकनीकी

    Samsung Galaxy Book 6 सीरीज लांच

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। Samsung ने शुक्रवार को भारत में अपनी नई लैपटॉप सीरीज को लांच किया है। कंपनी ने इस लैपटॉप सीरीज में Samsung Galaxy Book 6, Galaxy Book 6 Pro और Galaxy Book 6 Ultra को लांच किया है। इस लैपटॉप सीरीज के Samsung Galaxy Book 6 Ultra के Intel Core Ultra 7 Series 3 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का शुरुआती प्राइस 2,42,990, Samsung Galaxy Book 6 Pro के 14 इंच की स्क्रीन, Intel Core Ultra 5 Series 3 और 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 1,78,990 रुपए का है।

    इन दोनों लैपटॉप को ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy Book 6 के 14 इंच के डिस्प्ले वाले वेरिएंट का 1,27,990 रुपए का है। इस लैपटॉप को सिल्वर और ग्रे कलर्स में खरीदा जा सकता है। इन लैपटॉप्स पर बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। इन लैपटॉप्स की बिक्री सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और कंपनी के ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी।

    फीचर्स की बात करें तो इस सीरीज के Samsung Galaxy Book 6 Ultra में 16 इंच WQXGA+ (2,880 x 1,800 पिक्सल्स) AMOLED टचस्क्रीन 1,000 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस लैपटॉप में Intel Core Ultra X7 Series 3 Evo Edition तक प्रोसेसर Nvidia GeForce 5070 GPU के साथ है। यह Windows 11 Home पर चलता है। इस लैपटॉप में 2MP का फुल HD वेबकैम है। Samsung Galaxy Book 6 Ultra की 80.2 Wh की बैटरी 140 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    Samsung Galaxy Book 6 Pro में 16 इंच तक की AMOLED टचस्क्रीन है। इसमें Intel Core Ultra X7 Series 3 Evo Edition तक प्रोसेसर दिया गया है। इस लैपटॉप के 16 इंच वाले वेरिएंट में 78.07 Wh और 14 इंच की स्क्रीन वाले वेरिएंट में 67.18 Wh की बैटरी है। इस सीरीज के Samsung Galaxy Book 6 में 14 और 16 इंच की स्क्रीन वाले दो वेरिएंट्स टचस्क्रीन और नॉन-टचस्क्रीन के विकल्प के साथ हैं। इसमें Intel Core Ultra 7 Series 3 तक प्रोसेसर है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लॉन्च के 2 महीने बाद ही सस्ता हुआ iPhone 18 Pro

    November 22, 2026

    इंस्टाग्राम पर मुफ्त में मिलेगा ब्लू टिक, इस तरह से बनाएं अपनी प्रोफाइल

    November 15, 2026

    ‘हमें गहरा खेद है…’, माइक्रोसॉफ्ट की सेवा बहाल; कंपनी ने मेगा आउटेज की वजह का किया खुलासा

    November 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.