Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या DMK-कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं, तमिलनाडु में नहीं उतरे राहुल, पुडुचेरी के प्रचार में दिखी दूरियां
    • हरियाणा की महिला टूरिस्ट का हंगामा गंगा किनारे पी रही थी शराब पुलिस ने रोका तो बोली- ‘तुम्हारी रोजी‑रोटी हम पर्यटकों से चलती है’
    • LPG सिलेंडर की लेट डिलीवरी और ओटीपी ने तीन दिन से कुएं में फंसे बुजुर्ग की बचाई जान
    • बिजली जीवन का अहम अंग, इसकी साइबर सुरक्षा के प्रति अलर्ट रहना आवश्यक – एमडी श्री शुक्ला
    • असम,पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में NDA सरकार होने से बंद हो जाएगी घुसपैठ, गृह मंत्री
    • विदेश मंत्री एस जयशंकर भूले नाम तो गुस्सा हो गईं पूर्व DGP आर श्रीलेखा
    • बंगाल में ममता की नींद उड़ाएंगे ओवैसी
    • कॉमनवेल्थ गेम्स 2030, खेल स्थलों को देखने के लिए गुजरात पहुंची CWG स्पोर्ट टीम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए भाव
    व्यापार

    सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जानिए भाव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सोने
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Gold Silver Price : अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते की सीजफायर डील होने से सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना भारी उछाल के साथ ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह सोने का भाव 2.14 फीसदी या 3210 रुपये की भारी तेजी के साथ 1,53,499 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

    क्यों आया सोने में उछाल?

    अमेरिका और ईरान में तनाव कम होने के बाद क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट से सोने में आज भारी खरीदारी देखी जा रही है। सेबी रजिस्टर्ड मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतें क्रैश होने के चलते आज सोने में तेजी देखी जा रही है। आज WTI क्रूड ऑयल 15 फीसदी गिर गया है। इससे यह 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। इससे फॉरेक्स मार्केट में भी मुनाफावसूली शुरू हो गई है।

    चांदी का वायदा भाव

    सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज भारी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी का वायदा भाव 5.43 फीसदी या 12,552 रुपये की बढ़त के साथ 2,43,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

    सोने का वैश्विक भाव

    सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज भारी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 3.08 फीसदी या 144.50 डॉलर की बढ़त के साथ 4,829.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 2.07 फीसदी या 97.28 डॉलर की बढ़त के साथ 4803.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

    चांदी का वैश्विक भाव

    सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 6.55 फीसदी या 4.79 डॉलर की बढ़त के साथ 76.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 5.01 फीसदी या 3.66 डॉलर की बढ़त के साथ 76.66 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अमेरिका-ईरान सीज़फायर का बड़ा असर: डॉलर हुआ सस्ता, भारतीय रुपये में आई मजबूती

    April 8, 2026

    9000mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord 6 लांच

    April 8, 2026

    आरबीआई ने लोन लेने वालों को दी बड़ी राहत, नहीं बढ़ाई रेपो रेट, शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल

    April 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.