Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, युद्ध विराम के बाद भी क्यों टूटा बाजार?, जानिए वजह
    व्यापार

    भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, युद्ध विराम के बाद भी क्यों टूटा बाजार?, जानिए वजह

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की खबरों के बीच शेयर बाजार में बुधवार को आई तेजी अब फिकी पड़ने लगी है। गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही वैश्विक बाजार भी बिकवाली से दबाव में रहे। तेहरान ने कहा कि समझौते की कई शर्तों का उल्लंघन किया जा चुका है, क्योंकि मध्यपूर्व में छुटपुट लड़ाई जारी है। इसके चलते गुरुवार को तेल की कीमतों में आई तेजी ने वैश्विक बाजार में अस्थिरता पैदा कर दी।

    भारतीय बाजार में आज की गिरावट

    शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 613 अंक गिरकर 76,950 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी और निफ्टी 182 अंक की गिरावट के साथ 23,185.15 के स्तर पर आ गया। इसके साथ ही गुरुवार को रुपये में भी गिरावट देखी गई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 92.66 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स के शुरुआती 30 प्रमुख शेयरों में अधिकतर लाल निशान पर रहे। इनमें से सबसे ज्यादा गिरावट INFY में 2.02 फीसदी की गिरावट देखी गई है। इसके साथ ही ETERNAL और HDFCBANK के शेयर में भी गिरावट आई है। NTPC के शेयर 1.84 फीसदी की बढ़ते देखी गई है।

    आईटी सेक्टर सबसे अधिक टूटा

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में आज मिलाजुला रुख देखने को मिला। एनएसई के 15 सेक्टर इंडेक्स में से 8 गिरावट में रहे, जिसमें आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा कमजोर रहा और करीब 1.2 फीसदी नीचे चला गया। इसके अलावा फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑयल एंड गैस और बैंकिंग सेक्टर में भी गिरावट देखी गई। वहीं दूसरी ओर मेटल सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया और निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 1 फीसदी चढ़कर सबसे बड़ा गेनर रहा।

    वैश्विक बाजारों का माहौल

    गुरुवार को एमएससीआई का एशिया प्रशांत इक्विटी सूचकांक 1 प्रतिशत गिर गया। इसके चलते पिछले सत्र में आई तेजी का कुछ हिस्सा उलट गया। गिरावट का यह रुझान मुख्य रूप से एशिया के प्रमुख बाजारों में दिखाई दिया। इसके चलते जापान के ओसाका एक्सचेंज पर निक्केई 225 वायदा 0.7 फीसदी नीचे आ गया। हांगकांग का हैंग सेंग 0.8 फीसदी गिरा और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.7 प्रतिशत फिसल गया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 लगभग स्थिर रहा। दूसरी ओर अमेरिका का एसएंडपी 500 वायदा 0.2 फीसदी गिरा, जबकि यूरो स्टॉक्स 50 वायदा में 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, इन शेयरों ने एक साल में किया मालामाल

    May 9, 2026

    AC रिमोट के इस बटन को करते हैं न करें नजरअंदाज, यही बचाता है बिजली बिल

    May 9, 2026

    इंस्टाग्राम ने हटाए लाखों अकाउंट्स, अचानक घट गए कई सेलिब्रिटीज के फॉलोअर्स

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.