Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण
    • सफलता की कहानी:उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर
    • आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है : मंत्री श्री केदार कश्यप
    • खरीफ 2026 में पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया, 80 प्रतिशत वितरण सीमा समाप्त
    • सरकारी स्कूल के किचन में निकला सांप, भोजन बनाते समय मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र को डसा…
    • रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कृषि विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त प्राध्यापक डाॅ. एम.पी. ठाकुर सहित चार कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
    • मुंबई में स्कूल बस पर पेड़ गिरने के बाद 1 बच्चे की हुई मौत, 4 घायल…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»दर्दनाक हादसा, कार के नीचे आने से 4 साल की बच्ची की मौत
    मुख्य समाचार

    दर्दनाक हादसा, कार के नीचे आने से 4 साल की बच्ची की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मोहाली: मोहाली के फेज-1 स्थित खोखा मार्केट में एक बेहद दुखद और दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 4 साल की मासूम बच्ची की कार के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान अनुष्का के रूप में हुई है।

    परिवार के साथ खरीदारी करने निकली थी बच्ची
    जानकारी के अनुसार, अनुष्का अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थी। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मां के हाथ से छूट गया और वह जमीन पर गिर गई। तभी हरियाणा नंबर की एक कार, जो पार्किंग की ओर जा रही थी, उसके ऊपर से गुजर गई। बताया जा रहा है कि कार चालक को बच्ची के गिरने का पता नहीं चला और गाड़ी का अगला टायर उसके ऊपर चढ़ गया। गंभीर हालत में बच्ची को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

    सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना
    परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार चालक बच्ची को अस्पताल तक तो लेकर गया, लेकिन वहां छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है और पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। मृतक बच्ची का परिवार मटौर में रहकर बढ़ई का काम करता है और पिछले कई वर्षों से मोहाली में रोजी-रोटी के लिए रह रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सरकारी स्कूल के किचन में निकला सांप, भोजन बनाते समय मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू के दौरान सर्प मित्र को डसा…

    June 30, 2026

    मुंबई में स्कूल बस पर पेड़ गिरने के बाद 1 बच्चे की हुई मौत, 4 घायल…

    June 30, 2026

    अस्पताल में हुई एक कथित लापरवाही से 19 महीने के विनय की जिंदगी में अंधेरा,ड्रॉप से चली गई नन्हे विनय की आंखों की रोशनी

    June 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.