Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर का बेहतर क्रियान्वयन देखने आए देशभर की विद्युत वितरण कंपनियों के प्रतिनिधि
    • अजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
    • उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता-उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
    • ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • Breaking : पूर्व एडवोकेट जनरल कनक तिवारी? जीवनभर संविधान पर लिखा, और संविधान दिवस को ही कहा अलविदा
    • सर्वे में बड़ा दावा : UP में bjp-sp में कड़ी टक्कर का अनुमान, NDA को 181 से 226 , INDIA गठबंधन को 174 से 219 सीटें
    • 65 साल होते ही काम बंद करने का नियम रद्द, इन्हें मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 27
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»रू150 से भी सस्ता Jio दे रहा डेटा और OTT का कॉम्बो प्लान, 30 दिनों की वैलिडिटी
    तकनीकी

    रू150 से भी सस्ता Jio दे रहा डेटा और OTT का कॉम्बो प्लान, 30 दिनों की वैलिडिटी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज के समय में जहां मोबाइल रिचार्ज प्लान लगातार महंगे होते जा रहे हैं, वहीं Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक किफायती विकल्प पेश किया है. कंपनी का रू149 वाला प्लान उन लोगों के लिए खास है, जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और जरूरी डेटा चाहते हैं. खास बात यह है कि जियो ने अपने इस प्लान को क्रिकेट डेटा पैक के तौर पर लेबल किया है और इसमें कॉलिंग-मेसेजिंग बेनिफिट्स शामिल नहीं है. इस प्लान में सिर्फ डेटा ही नहीं, बल्कि OTT का फायदा भी दिया जा रहा है.

    रू149 में क्या-क्या मिलेगा?

    Jio का यह प्लान कीमत के हिसाब से काफी आकर्षक माना जा रहा है. इसमें यूजर्स को पूरे 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है, जो इसे बजट कैटेगरी में अलग बनाती है.
    प्लान में कुल 10GB डेटा दिया जाता है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से पूरे महीने इस्तेमाल कर सकते हैं.

    OTT का भी मिलेगा फायदा

    इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका OTT बेनिफिट है. इसमें यूजर्स को JioHotstar का ऐक्सेस भी मिलता है. यानी कम कीमत में आप डेटा के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का मजा भी उठा सकते हैं.

    किन यूजर्स के लिए है बेस्ट?

    यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए सही है, जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती. अगर आप सेकेंडरी सिम इस्तेमाल करते हैं या सिर्फ बेसिक इंटरनेट यूज करते हैं, तो यह प्लान आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.
    साथ ही, OTT ऐक्सेस मिलने से यह प्लान स्टूडेंट्स और एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए भी फायदेमंद बन जाता है.

    बाकी प्लान्स से कितना अलग?

    जहां ज्यादातर टेलीकॉम प्लान्स में डेली डेटा लिमिट दी जाती है, वहीं इस प्लान में कुल डेटा मिलता है, जिसे आप अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं.
    हालांकि इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग या रोजाना डेटा नहीं मिलता, इसलिए यह प्लान हर यूजर के लिए नहीं है.

    लेना चाहिए या नहीं?

    अगर आप कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और थोड़ा डेटा चाहते हैं, तो यह प्लान एक स्मार्ट चॉइस हो सकता है. लेकिन अगर आपकी जरूरत ज्यादा डेटा और कॉलिंग की है, तो आपको दूसरे प्लान्स पर भी नजर डालनी चाहिए.

    ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक की कीमत और बेनेफिट्स हर सर्किल के हिसाब से अलग हो सकते हैं. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर की ऑफिशियल वेबसाइट से प्लान और बेनिफिट्स जरूर कंफर्म कर लें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लॉन्च के 2 महीने बाद ही सस्ता हुआ iPhone 18 Pro

    November 22, 2026

    इंस्टाग्राम पर मुफ्त में मिलेगा ब्लू टिक, इस तरह से बनाएं अपनी प्रोफाइल

    November 15, 2026

    ‘हमें गहरा खेद है…’, माइक्रोसॉफ्ट की सेवा बहाल; कंपनी ने मेगा आउटेज की वजह का किया खुलासा

    November 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.