Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी आतंकवादी, मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु में खड़ी की कांग्रेस के लिए मुश्किल
    • IAF जवान का परिवार पहलगाम हमले की बरसी से पहले तैयार कर रहा स्मारक..
    • झारखंड के तीन डैमों पर खुलेंगे 5 फ्लोटिंग रेस्टोरेंट…
    • क्या आप जानते हैं बहुत से लोग AC वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी रखते हैं जान लें कारण और रखने का तरीका…
    • दंतेवाड़ा में तैयारियां जोरों पर, आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन,मड्डाराम के साथ खेलेंगे ‘क्रिकेट…
    • शादी में अनजान मेहमान से रहे सावधान सूट बूट में आए शातिर चोर उड़ा ले गए 5 लाख से भरा बैग…
    •  कार से टक्कर के बाद दूर जा गिरी स्कूटी…
    • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े 2 युवकों को मारी टक्कर,एक की मौत, दूसरा गंभीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी
    खेल

    मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच IPL 2026 सीजन का 30वां मैंच काफी रोमांचक हुआ। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हरा दिया है। इस सीजन के शुरुआती 2 मैच गंवाने के बाद गुजरात टाइटंस ने लगातार 3 मुकाबले अपने नाम किए थे, जिसके बाद उसे फिर से हार का सामना करना पड़ा है।

    प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंची मुंबई इंडियंस

    मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस की करारी हार हुई है। इस हार के बाद गुजरात टाइटंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। वहीं, IPL 2026 के अपने पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस को लगातार 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद MI ने आखिरकार हार के सिलसिले को तोड़ दिया है। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर पहुंच गई है।

    MI की खराब शुरुआत, लेकिन तिलक वर्मा ने संभाली पारी

    टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इस टीम को महज 10 के स्कोर पर डेब्यूटेंट दानिश मालेवर (2) के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद टीम लगातार विकेट गंवाती रही। आलम ये रहा कि महज 44 के स्कोर तक MI अपने 3 विकेट खो चुकी थी। इसके बाद तिलक वर्मा ने नमन धीर के साथ 40 गेंदों में 52 रन की साझेदारी करते हुए मुंबई इंडियंस को संभाला। MI को 96 रनों के स्कोर पर नमन धीर के रूप में चौथा झटका लगा। नमन 32 गेंदों में 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, तिलक वर्मा ने कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ 38 गेंदों में 81 रन की साझेदारी की। पांड्या के बल्ले से 15 रन आए, जबकि तिलक ने 45 गेंदों में 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 101 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से कगिसो रबाडा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

    100 रनों पर समिटी गुजरात टाइटंस

    मुंबई इंडियंस के जवाब में उतरी GT महज 15.5 ओवरों में 100 रनों पर सिमट गई। पारी की पहली ही गेंद पर गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन (0) का विकेट गंवा दिया। अगले ओवर में टीम को जोस बटलर (5) के रूप में दूसरा झटका लगा। यहां से वाशिंगटन सुंदर ने शुभमन गिल के साथ तीसरे विकेट के लिए 20 गेंदों में 35 रन की साझेदारी की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही टीम फिर से लड़खड़ा गई।

    वाशिंगटन 17 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि शाहरुख खान ने 17 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। कप्तान शुभमन गिल ने 14 रन की पारी खेली। वहीं, MI की तरफ से ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में उतरे अश्विनी कुमार ने 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि गजनफर और मिचेल सेंटनर ने 2-2 विकेट निकाले। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता हाथ लगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सनराइजर्स हैदराबाद की नजर चौथी जीत पर, दिल्ली के खिलाफ मुकाबला

    April 21, 2026

     अजेय पंजाब किंग्स के सामने हताश लखनऊ सुपर जायंट्स का दम

    April 19, 2026

    हैदराबाद के आतिशी तेवर और सैमसन की स्थिरता के बीच होगा मुकाबला

    April 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.