हरदोई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के हरदोई से गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब लोग कुछ ही घंटों में प्रयागराज संगम तक पहुंच सकेंगे और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर उसी दिन वापस आना भी संभव होगा। प्रधानमंत्री ने इसे प्रदेश की कनेक्टिविटी और विकास के लिए एक बड़ा कदम बताया।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि बीते चार‑पांच दिनों से वह लगातार मां गंगा के सानिध्य में रहे हैं। उन्होंने कहा, “24 अप्रैल को मैं बंगाल में था, तब मां गंगा के दर्शन किए। कल काशी में था और आज सुबह बाबा विश्वनाथ, मां अन्नपूर्णा और मां गंगा के दर्शन का सौभाग्य मिला। आज मां गंगा के नाम पर बने इस एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का अवसर भी प्राप्त हुआ।”
प्रधानमंत्री मोदी ने आज के दिन को लोकतंत्र के उत्सव का एक अहम दिन बताते हुए पश्चिम बंगाल में जारी दूसरे चरण के मतदान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो खबरें सामने आ रही हैं, उनसे साफ है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है। पहले चरण की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर वोट डालने पहुंच रहे हैं और मतदान केंद्रों पर लंबी‑लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले छह‑सात दशकों में जिसकी कल्पना भी मुश्किल थी, वैसा निर्भीक माहौल इस बार बंगाल में देखने को मिल रहा है। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता की सक्रिय भागीदारी को देश के लिए एक सकारात्मक संकेत बताया।
Trending
- एकनाथ शिंदे ने सिद्धिविनायक मंदिर दान के ऑडिट के दिए आदेश, राज ठाकरे ने लगाया था चंदा चोरी का आरोप
- रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन
- महाना ने भावुक होकर अपील की- मेरी राजनीतिक का अंतिम चरण, भाषा की मर्यादा बनाए रखें
- ‘भद्दे और डबल मीनिंग जोक्स सभ्य समाज में स्वीकार नहीं’-उदयनिधि स्टालिन कंट्रोवर्सी पर Kangana Ranaut ने दिया रिएक्शन
- भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…
- सर्विस रिवाल्वर से घायल हुए सदर थाना प्रभारी की डॉक्टरों की तमाम कोशिश के बावजूद मौत…
- क्या 2027 World Cup से पहले BCCI छीन सकता है अजीत अगरकर से चीफ सेलेक्टर की कुर्सी?
- मदरसों में वंदे मातरम् गाया जाएगा तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’, कलकत्ता HC की कड़ी टिप्पणी

