Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»तकनीकी»Oppo F33 Pro 5G Review: डिजाइन शानदार, लेकिन…
    तकनीकी

    Oppo F33 Pro 5G Review: डिजाइन शानदार, लेकिन…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Oppo F33 Pro 5G के साथ Oppo ने अपनी F सीरीज में इस बार कुछ अलग करने की कोशिश की है. जहां यह सीरीज आमतौर पर परफॉर्मेंस और कैमरा के बीच बैलेंस बनाने के लिए जानी जाती है, वहीं इस नए मॉडल में कंपनी ने डिजाइन को सबसे बड़ा हाइलाइट बना दिया है. 37,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आने वाला मॉडल पहली नजर में ध्यान जरूर खींचता है, लेकिन असली सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ दिखने में ही खास है या रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी उतना ही दमदार साबित होता है. अगर आप भी इस स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर उससे पहले यहां जानिए की यह मॉडल डिजाइन, परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के मामले में कितना खरा उतरता है.

    Oppo F33 Pro Review: डिजाइन अलग, दिखने में अट्रैक्टिव

    Oppo F33 Pro 5G का डिजाइन इसे भीड़ से अलग बनाता है. इसका कैमरा मॉड्यूल थोड़ा अलग स्टाइल में दिया गया है, जो हर किसी को पसंद आए ऐसा जरूरी नहीं, लेकिन नजर जरूर खींचता है. खासकर Misty Forest कलर वेरिएंट में बैक पैनल पर पेड़ों और पहाड़ों जैसा डिजाइन दिया गया है, जो इसे एक आर्टिस्टिक लुक देता है.

    फोन में फ्लैट फ्रेम और प्रीमियम फिनिश मिलती है, साथ ही IP66, IP68 और IP69K रेटिंग इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है.

    Oppo F33 Pro Review: स्मूद डिस्पले

    इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्क्रीन पर कलर्स काफी अच्छे दिखते हैं और ब्राइटनेस भी अच्छी है, जिससे धूप में भी कंटेंट साफ नजर आता है. वीडियो देखने और सोशल मीडिया स्क्रॉल करने का एक्सपीरियंस स्मूद और आरामदायक रहता है.

    Oppo F33 Pro Review: कैमरा ठीक-ठाक

    फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है. अच्छी रोशनी में फोटो क्वालिटी ठीक मिलेगी, लेकिन कम रोशनी में रिजल्ट थोड़ा कमजोर हो जाता है. सेल्फी के लिए 50MP कैमरा दिया गया है, जो अच्छे फोटो लेता है, लेकिन कलर्स कभी-कभी हल्के फीके लग सकते हैं. 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलेगा.

    Oppo F33 Pro Review: परफॉर्मेंस रोजमर्रा के लिए ठीक

    Oppo F33 Pro 5G में MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया गया है. यह रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो देखना और हल्की गेमिंग आसानी से संभाल लेता है. हालांकि, भारी गेमिंग या ज्यादा लोड वाले काम में फोन थोड़ा कमजोर है. लंबे समय तक गेम खेलने पर फोन हल्का गर्म भी हो सकता है, लेकिन ओवरहीट नहीं होता.

    Oppo F33 Pro Review: बढ़िया सॉफ्टवेयर, लेकिन प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स की प्रॉब्लम

    फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है. इंटरफेस स्मूद और यूजर-फ्रेंडली है, लेकिन इसमें कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स और अनचाहे नोटिफिकेशन मिलते हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को थोड़ा खराब करते हैं.

    Oppo F33 Pro Review: बड़ी बैटरी, अच्छी बैकअप

    इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल इस्तेमाल में एक दिन से ज्यादा चल सकती है. साथ ही 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है.

    खरीदें या नहीं?

    Oppo F33 Pro 5G एक अलग डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ आता है, लेकिन इसकी कीमत के हिसाब से परफॉर्मेंस और कैमरा थोड़ा बेहतर हो सकता था.

    अगर आप यूनिक डिजाइन और स्टाइल चाहते हैं, तो यह फोन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. लेकिन अगर आपकी प्रायोरिटी परफॉर्मेंस या वैल्यू फॉर मनी है, तो आप OnePlus Nord 6 या Samsung Galaxy A37 जैसे ऑप्शन भी देख सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ये 5 प्राइवेट Email सर्विस आपकी Privacy रखेंगी सुरक्षित

    August 1, 2026

    Lyne ने लांच किया नया 50W वायरलेस स्पीकर

    July 31, 2026

    घड़ी ने खुद समझा खतरा मौत के मुंह से खींच लाई Apple Watch : शख्स के गिरते ही खुद बुलाया एम्बुलेंस, पढ़े पूरी खबर…

    July 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.